ड्रम के सहारे नदी पार कर बांग्लादेश पहुंचा रोहिंग्या मुसलमान
ड्रम के सहारे नदी पार कर बांग्लादेश पहुंचा रोहिंग्या मुसलमान
Share:

ढाका। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर संकट गहरा रहा है। हालात ये हैं कि, ये अपनी जान बचाकर किसी तरह से बांग्लादेश पहुंच रहे हैं। ऐसा ही एक 13 वर्षीय किशोर सामने आया है। अपनी जान बचाने के लिए, यह नदी पारकर यहां पहुंचा है। नदी पार करने के लिए, इसने विशेष तरीका अपनाया। किस किशोर की पहचान नबी हुसैन के तौर पर हुई है। नबी का कहना था कि, यदि वह म्यांमार में ही रहता तो फिर मारा जाता। ऐसे में वह अपनी जान बचाकर किसी तरह से भाग निकला।

रास्ते में नदी आती है। मगर उसे तैरना नहीं आता। ऐसे में उसने पीले रंग के ढक्कन बंद ड्रम को बांधकर नदी पार की। म्यांमार से पलायन करने वालों के लिए, पीले रंग के छोटे - छोटे ड्रम लोगों के लिए नदी पार करने का माध्यम बन रहे हैं। नबी का कहना है कि, उसे माता पिता और शांति चाहिए। उसका कहना है कि, उसे माता - पिता अभी भी म्यांमार में ही हैं।

उसके साथ उसके मित्र कमाल हुसैन और अब्दुल करीब भी इसी तरह से नदी पार कर बांग्लादेश पहुंचे। म्यांमार से पलायन करने वाले रोहिंग्या मुसलमानों का कहना है कि, वहां उनके लिए हालात बेहद खराब हैं। उनके प्रति हिंसा बढ़ रही है, और वे यहां रहकर मरना नहीं चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि, कुछ रोहिंग्या मुसलमान भारत में भी प्रवेश कर चुके हैं।

हालांकि भारत सरकार ने अनधिकृत तौर पर प्रवेश करने वाले रोहिंग्या मुसलमानों के प्रवेश को लेकर सुरक्षा चैक्स की जांच की है। सरकार चाहती है कि, रोहिंग्या अनाधिकृत तौर पर प्रवेश न करे। रोहिंग्या को लेकर सरकार का मत है कि, कुछ रोहिंग्या मुसलमान आतंकियों के लिए, टूल के तौर पर उपयोग में लाए जाते हैं।

रोहिंग्या के बच्चों में बढ़ रहा कुपोषण

अजमेर दरगाह इलाके में छिपा था रोहिंग्या मुसलमान

बांग्ला देश में रोहिंग्या शरणार्थियों की होगी नसबंदी

सीसुब के महानिदेशक राज्यपाल से मिले

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -