'' रोहिंग्या शराणार्थी पर आज सुप्रीम कोर्ट में फैसला ''
'' रोहिंग्या शराणार्थी पर आज सुप्रीम कोर्ट में फैसला ''
Share:

भारत में कई महीनो से रोहिंग्या मुसलमान रह रहे है, जिनको वापिस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है, ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन एम्नेस्टी इंटरनेशनल इंडिया ने पीएम मोदी को एक चिठ्ठी भेजी है, जिसमे रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार वापस न भेजने और मोदी सरकार को दुनियाभर के सामने मानवता की मिसाल पेश करने की बात कही गयी है, दो पन्नो की इस चिठ्ठी में भारत की 51 बड़ी हस्तियों ने हस्ताक्षर किये है.

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रोहिंग्या मुस्लिमों के मामले में कहा था कि भारत किसी भी अतंरराष्ट्रीय कानून का उल्लघंन नहीं कर रहा है, भारत ने 1951 के यूएन रिफ्यूजी कन्वेंशन में रिफ्यूजियों के लिए किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया था, रोहिंग्या का अवैध रूप से भारत में रहना देश कि सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है,

सरकार द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों का इंटर सर्विसेज (ISI) और इस्लामिक स्टेट (IS) के साथ संबंध बताए जाने और देश के लिए खतरा कहे जाने पर एक रोहिंग्या शराणार्थी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है, जिसकी सुनवाई आज होनी है. देश में अभी 40,000 रोहिंग्या मुसलमान है, जिनको वापिस से म्यांमार भेजने पर आज फैसला हो सकता है. रोहिंग्या शराणार्थी ने कहा कि उनके साथ भी तिब्बतियों और श्रीलंका के शरणार्थियों की तरह ही बर्ताव किया जाए, हम लोगो में से कोई भी व्यक्ति आतंकवादियों से नहीं जुड़ा है.हमे शरण दी जाए. 

अब रोहिंग्या मुसलमान के खिलाफ बोले त्रिपुरा के राज्यपाल

भारत को लगे दो बड़े झटके, रोहित-कोहली हुए आउट

रोहित शेट्टी-आयरनमैन का नजर आया गोलमाल-गोलमाल...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -