रणवीर सिंह या आलिया भट्ट? जानिए 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए किसने ली भारी भरकम फीस
रणवीर सिंह या आलिया भट्ट? जानिए 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए किसने ली भारी भरकम फीस
Share:

बॉलीवुड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर लॉन्च कर दिया गया है। एक बार फिर से रणवीर सिंह एवं आलिया भट्ट की जोड़ी पर्दे पर नजर आएंगी। इस फिल्म से करण जौहर लंबे वक़्त पश्चात् डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। फिल्म के टीजर को अच्छा रिस्पॉनस प्राप्त हुआ है। रणवीर-आलिया के अलावा इसमें शबाना आजमी, धर्मेंद्र, जया बच्चन समेत अन्य स्टार्स हैं। यह फिल्म इसी वर्ष 28 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी। धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म है तो जाहिर है पर्दे पर सबकुछ भव्य नजर आने वाला है। बड़े बजट की इस फिल्म के लिए सभी स्टार्स की फीस भी तगड़ी है।

रणवीर सिंह:-
रणवीर की पिछली कुछ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्हें एक हिट की सख्त आवश्यकता है। फिल्म से रणवीर को बहुत उम्मीदें होंगी। रिपोर्ट के अनुसार, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए रणवीर ने 25 करोड़ चार्ज किया है।

आलिया भट्ट:-
इस समय बॉलीवुड में आलिया भट्ट टॉप की अभिनेत्री हैं। फिल्म में वह रानी बनी हैं। रिपोर्ट है कि आलिया की फीस लगभग 10 करोड़ है।

धर्मेंद्र:-
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के लिए उनकी फीस 1 करोड़ रुपये है।

जया बच्चन:-
जया बच्चन बॉलीवुड की चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आती हैं। करण जौहर की फिल्म के लिए जया बच्चन की फीस 1 करोड़ बताई जा रही है। 

शबाना आजमी:-
फिल्म में प्रशंसकों को सरप्राइज देने के लिए शबाना आजमी बिल्कुल तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपने किरदार के लिए 1 करोड़ रुपये लिए हैं। 

'जरूर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है', आदिपुरुष पर बोले महाभारत शो के युधिष्ठिर

इंटरनेट पर छाया रवीना टंडन की बेटी राशा का सिंगिंग वीडियो, आवाज सुन फैंस हुए दीवाने

'कभी डरा देते हैं तो कभी जयकारा लगवा देते हैं…', ‘आदिपुरुष’ पर बोली ‘का बा’ फेम नेहा सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -