हैरी पॉटर के मशहूर अभिनेता ने कहा दुनिया को अलविदा, सोशल मीडिया पर छाया मातम
हैरी पॉटर के मशहूर अभिनेता ने कहा दुनिया को अलविदा, सोशल मीडिया पर छाया मातम
Share:

हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी में हैगरिड का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन (Robbie Coltrane) का निधन हो गया है। जी हाँ, आपको बता दें कि रॉबी की उम्र 72 साल थी और उनकी एजेंसी डब्लूएमई ने इस खबर की पुष्टि की है। आपको बता दें कि उनकी एजेंट बेलिंडा राइट ने एक बयान में बताया कि स्कॉटलैंड के फलकिर्क के पास एक अस्पताल में रॉबी कोल्ट्रेन ने अपनी अंतिम सांस ली। जी दरअसल बेलिंडा ने अपने बयान में रॉबी कोल्ट्रेन को एक यूनीक टैलेंट बताया। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि अपने हैगरिड के रोल से रॉबी ने दुनियाभर के बच्चों और बड़ों को खुशियां दी थीं।

इसके अलावा उन्होंने लिखा, 'मैं निजी तौर पर उन्हें एक ईमानदार क्लाइंट के रूप में याद रखूंगी। साथ ही एक बढ़िया एक्टर के रूप में भी। वह बहुत समझदार और मजाकिया इंसान थे। 40 सालों से मैं उनकी एजेंट थी और इसके लिए मुझे खुद पर गर्व है। मैं उन्हें बहुत मिस करूंगी।' इसके अलावा उन्होंने बयान में आगे कहा, 'वह अपने पीछे अपनी बहन एनी रे, बेटे स्पेंसर और बेटी एलिस संग बच्चों की मां रोहना गमेल को छोड़ गए हैं। फोर्थ वैली रॉयल अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को उनकी मेहनत और रॉबी की देखरेख के लिए उनका परिवार शुक्रिया कहना चाहेगा। इस मुश्किल समय में आप सभी से निवेदन है कि रॉबी कोल्ट्रेन के परिवार की प्राइवसी का सम्मान करें।'

इस खबर के आने के बाद से सोशल मीडिया पर हैरी पॉटर फैंस के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। जी हाँ और सोशल साइट्स पर सभी अपने प्यारे हैगरिड को याद कर रहे हैं। आपको बता दें कि रॉबी कोल्ट्रेन को पिछली बार हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी की 20वीं सालगिरह के लिए बने खास शो रेटर्न तो होगवर्टस (Harry Potter 20th Anniversary: Return to Hogwarts) में देखा गया था। जी हाँ और यह शो 2022 में नए साल के दिन अमेजन प्राइम पर आया था। इस शो के एक सीन में रॉबी ने कहा था कि अगले 40 साल में वह इस दुनिया में नहीं रहेंगे लेकिन उनका किरदार हैगरिड फिर भी यही होगा। ये सीन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जी दरअसल साल 2001 में आई फिल्म हैरी पॉटर सोर्सरस स्टोन से लेकर 2011 में आई हैरी पॉटर डेथली हैलो पार्ट 2 तक, रॉबी कोल्ट्रेन ने हैगरिड का किरदार निभाया था। जी हाँ और हैगरिड ही वो किरदार है, जो हैरी के 11वें जन्मदिन पर उसे पहली बार उसके घर प्रिवेट ड्राइव लेने जाता है। रॉबी ने ही फेमस डायलॉग 'तुम एक जादूगर हो हैरी' बोला था। ऊपर से सख्त दिखने वाला हैगरिड असल में बहुत सॉफ्ट इंसान था, जो हैरी पॉटर को अपने बच्चे की तरह दुलारता था।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुई नर्मदा परिक्रमा यात्रा

बेमौसम हुई बारिश से फसले हुई बर्बाद, किसानों को हुआ नुकसान

राखी सावंत ने अनोखे अंदाज में खोला करवा चौथ का व्रत, देखकर लोगों ने उड़ाया मजाक

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -