श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, कई यात्री घायल
श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, कई यात्री घायल
Share:

सरगुजा : जिले में शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पहाड़ी से करीब 30 फीट नीचे खाई में गिर पड़ी। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। इनमें से 9 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। सभी लोग पिकअप में सवार होकर शादी के बाद मन्नत उतारने के लिए रामगढ़ पूजा करने जा रहे थे। 

हड़ताल : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने की ममता बनर्जी से अपील, कहा- वह इसे अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा न बनाएं

इस तरह हुआ हादसा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक,  ग्राम महागांव के रहने वाले कलम साय की शादी अभी हाल ही में हुई थी। इसका मन्नत उतारने के लिए सभी लोग परिवार और रिश्तेदारों सहित शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पिकअप में सवार होकर रामगढ़ पूजा करने जा रहे थे। पिकअप में करीब 40 लोग सवार थे। अभी यह लोग रामगढ़ पहाड़ी पर पहुंचे ही थे कि ऊंचाई अधिक होने के चलते पिकअप से 20 लोग नीचे उतर गए। बाकी श्रद्धालु पिकअप में ही सवार थे। 

चक्रवाती तूफान ‘वायु’ से राज्य को अब और खतरा नहीं, सीएम विजय रूपाणी ने की घोषणा

अब तक कई लोग घायल 

इसी के साथ पिकअप अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे 30 फीट खाई में जा गिर गया। इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज उदयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से 9 घायलों को अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां इनका इलाज जारी है। इस मामले में उदयपुर पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है और जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। 

हड़ताल के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मिला डॉक्टर्स एसोसिएशन

जालौन में तेज रफ्तार डंपर ने वैन को मारी टक्कर, दूल्हे समेत चार लोगों की मौत

वायु चक्रवात का असर, गिर में 24 घंटे से लगातार जारी है बारिश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -