वायु चक्रवात का असर, गिर में 24 घंटे से लगातार जारी है बारिश
वायु चक्रवात का असर, गिर में 24 घंटे से लगातार जारी है बारिश
Share:

गीर : वायु चक्रवात का असर समुद्री किनारों पर सबसे अधिक हुआ है। इस चक्रवात के कारण समुद्र के किनारे बसे शहरों और तहसीलों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। अब तक इस इलाके में 6 इंच बारिश हो चुकी है। इससे किसानों में खुशी है। सोमनाथ मंदिर के आसपास की दुकानों में पानी भर गया है।

वायु चक्रवात के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति पर पड़ा असर, इन राज्यों में देरी से बरसेंगे बदरा

जमकर हुई तेज बारिश 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकोट में शुक्रवार की सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हैै। दस मिनट तक तेज बारिश से रास्तों में पानी भर गया है। वातावरण में ठंडक फैल गई है। इसके अलावा मोरबी, जामनगर, अमरेली, जूनागढ़ में भी अच्छी बारिश हुई है।

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई मुठभेड़, अब तक दो माओवादी ढेर

बोवनी के लिए है फायदेमंद 

इसी के साथ गोंडल में तेज बारिश शुरू हो गई है। इससे संभावित वायु चक्रवात का खतरा तो टल गया है, इसके साथ ही मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। इसका असर भी दिखाई दे रहा है। आज सुबह से ही बारिश के कारण सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। अब तक हुई 6 इंच बारिश से किसानों में खुशी व्याप्त है। क्योंकि फसल की बोवनी लायक पानी बरस चुका है। इसके पहले किसानों ने मूंगफल्ली की बुआई की थी, इस पानी से उस फसल को जीवनदान मिल गया है।

कांकेर में देर रात जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

जंगल में घूमने गए बच्चों के हाथ लगा नक्सलियों का देसी तीर बम, फटने से दो बच्चे गंभीर घायल

राजधानी में अचानक बदला मौसम, इस दिन होगी जोरदार बारिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -