ऋषि कपूर आज करेंगे अपना बर्थडे सेलिब्रेट
ऋषि कपूर आज करेंगे अपना बर्थडे सेलिब्रेट
Share:

ऋषि कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता-निर्माता हैं इनका जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे हैं।  राज कपूर की माँ का नाम कृष्णा राज कपूर है। ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू हैं।  ऋषि कपूर के दो भाई हैं।  रणधीर कपूर और राजीव कपूर। ऋषि कपूर के दोनों भाई उन्ही के तरह बॉलीवुड अभिनेता हैं। ऋषि कपूर ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई अपने भाईयोँ के साथ कैंपियन स्कूल, मुंबई और उसके बाद आगे की पढ़ाई मेयो कॉलेज अजमेर से पूरी की।

ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर से हुई है।  बता दें, ऋषि कपूर और नीतू ने शादी से पहले एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया उसके बाद वे शादी के बंधन में बंध गए।  ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं।  रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर।  रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तरह बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिधिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है। बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर ऋषि कपूर की भतीजी हैं।

फ़िल्मी परिवार से होने के कारण ऋषि कपूर हमेशा से ही फिल्मों में अभिनय करने की रूचि रखते थे।  ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से डेब्यू किया थी।  इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था।  ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से किया था।  इस फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं।  

ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है।  इन्होने  बतौर सोलो लीड एक्टर 51 फिल्मों में अभिनय किया है। ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरोज में से एक थे।  उन्होने बॉलीवुड कई रोमांटिक हिट फ़िल्में दी। ऋषि ने अपनी पत्नी के साथ 12 फिल्मों में अभिनय किया हैं। अभिनय की दुनिया में तहलका मचाने के बाद ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म आ अब लौट चले निर्देशित की। 

ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ही रोमांटिक किरदार को निभाया था, लेकिन फिल्म अग्निपथ में उनकी खलनायक के किरदार को देख सभी हतप्रभ रह गए।  ऋषि को फिल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया।  इस फिल्म के ऋषि कपूर ने फिल्म -डे में डी-कंपनी के गोल्ड़मैन का किरदार निभाया। जो दर्शकों के बेहद भाया।

ऋषि कपूर बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक-अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते है। वह कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी हैं। फिल्म बॉबी जोकि मेरा नाम जोकर का रीमेक थी, इसमें उनके पिता की पहली पसंद राजेश खन्ना थे, लेकिन पैसे ना होने के कारण उन्हें इस फिल्म में अपने बेटे यानि ऋषि कपूर को साइन करना पड़ा। ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो थे, तो अफेयर होना लाजमी है, नीतू से शादी होने से पहले ऋषि कपूर ने यास्मीन नाम की लड़की को डेट किया था। ऋषि का अफेयर अपनी पहली कोस्टर डिंपल कपाड़िया से भी रह चूका है। 

ऋषि कपूर ने नीतू से 5 साल के लम्बे अफेयर के बाद शादी की थी। ऋषि कपूर ने अपने चालीस साल के फ़िल्मी करियर में पहली बार फिल्म अग्निपथ के लिए ऑडिशन दिया था।  ऋषि कपूर ने चालीस साल के फ़िल्मी करियर में पहली बार बार अग्निपथ में नकारत्मक भूमिका निभाई, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आई थी। आपको हैरानी होगी, ऋषि कपूर और रणबीर कपूर दोनों नें ही अपनी डेब्यू फिल्म में टॉवल सीन किया है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -