ऋषि ने अपने पिता की हैरान कर देने वाली बाते शेयर की
ऋषि ने अपने पिता की हैरान कर देने वाली बाते शेयर की
Share:

बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों में शामिल अभिनेता ऋषि कपूर और कांग्रेस पार्टी के बीच में हमे कुछ समय पहले ही गांधी से जुडी योजनाओं के विषय में विवाद सुनने में आया था. गौरतलब है कि अभिनेता ने इस मामले में अपने पूर्व के एक बयान में गाँधी परिवार पर जबर्दस्त रुप से कटाक्ष किया था जिसके बाद पूरी की पूरी कांग्रेस पार्टी उन पर टूट चुकी थी। देखा जाए तो अभिनेता ऋषि कपूर ने एक बार फिर से सोशल मीडिया साइट्स पर सुर्खियों में है. ऋषि कपूर का नाम फिल्म जगत में नया नहीं है। कई दशकों से कपूर खानदान का यह सितारा दर्शकों के मनोरंजन में मशगूल है।

आज भी ऋषि कपूर की प्रभावपूर्ण मौजूदगी हिंदी फिल्मों में देखने को मिल रही है। रविवार को ऋषि कपूर अपना 64 वां जन्मदिन मनाएंगे। हाल ही में ऋषि कपूर का ब्रिक्स फिल्मफेस्टिवल में सम्मान किया गया। इस मौके पर भी ऋषि ने जो कहा वो किसी हैरानी से कम नहीं था। ऋषि ने कहा 'सिनेमा सबकुछ है। एक मेरी मां थीं। एक सिने-मा है। सिनेमा हमें अवसर देती हैं कि हम दूसरे देशों की संस्कृति, सभ्यता, लोगों आदि को ठीक से समझ सकें। यह हमारे लिए सेतू का काम करती हैं। एक देश से दूसरे देश के लोगों का मनोरंजन भी आप इसके बूते करते हैं।'

ऋषि यहां ही नहीं रुके बल्कि अपने पिता और फिल्ममेकर राज कपूर को याद करते हुए हैरान कर देने वाली बातें शेयर की। ऋषि ने बताया 'राज कपूर की लोकप्रियता का आलम यह था कि एक बार तो वो बिना वीजा के रुस पहुंच गए थे। बावजूद इसके वहां के अधिकारी उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे। और तो और जब वो एयरपोर्ट के बाहर खड़े होकर टैक्सी का इंतजार कर रहे थे तो मैंने पाया कि धीरे-धीरे लोग उन्हें पहचान रहे थे। कुछ ही देर में जब वो टैक्सी में बैठे तो टैक्सी हिलने लगी। कुछ ही देर में पता लगा दरअसल लोगों ने टैक्सी को उठा रखा था। इसके कारण टैक्सी आगे खिसक रही थी। यह लोगों का प्यार था उनके लिए। यह सिनेमा का जादू था।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -