भाई संग नजर आईं रिया चक्रवर्ती, टी-शर्ट पर लिखा कैप्शन है चर्चाओं में
भाई संग नजर आईं रिया चक्रवर्ती, टी-शर्ट पर लिखा कैप्शन है चर्चाओं में
Share:

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिय़ा चक्रवर्ती काफी समय से नजर नहीं आईं थीं लेकिन हाल ही में उन्हें मुंबई में देखा गया है। आप देख सकते हैं इस समय उनके कई फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। वैसे वह नयी तस्वीरों में अपने लिए नया घर तलाशती नजर आईं हैं। केवल रिया चक्रवर्ती ही नहीं बल्कि उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी नजर आए हैं। दोनों एक साथ दिखाईं दिए हैं। जैसे ही रिया चक्रवर्ती और शौविक को एक साथ देखा गया वैसे ही मीडियाकर्मियों ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब दोनों के फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। वैसे बीते दिनों ही रिया चक्रवर्ती के मम्मी-पापा भी नजर आए थे।

दोनों मुंबई की सड़कों पर नया घर तलाशते हुए दिख चुके हैं। अब मम्मी-पापा के बाद रिया चक्रवर्ती भी भाई के साथ घर तलाशते नजर आईं है। वैसे इस दौरान रिया ने जो टी-शर्ट पहनी है वह भी चर्चाओं में आ गई है। आप देख सकते हैं रिया चक्रवर्ती ने इस दौरान पिंक कलर की टी-शर्टी पहनी थी और उस पर कैप्शन था ‘प्यार शक्ति है।’ अब इस कैप्शन के चलते रिया को कई लोग यह कह रहे हैं कि आज भी वह सुशांत को नहीं भूल पाईं हैं और उन्हें अपनी शक्ति मानती हैं।

वैसे रिया ने सुशांत के जिन्दा रहते हुए उनके साथ अपना रिश्ता कभी नहीं कबूला था लेकिन एक्टर के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ अपना रिश्ता कबूला था और कहा था वह उनसे प्यार करती थीं। एक समय था जब अदाकारा रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत लिव इन में भी रहा करते थे लेकिन एक्टर की मौत से कुछ दिन पहले ही रिया अपना रिश्ता उनसे तोड़कर अपने मम्मी-पापा के घऱ चली गई थी।

आंध्र प्रदेश में TDP नेता की चाक़ू घोंपकर हत्या, निर्माणाधीन ईमारत में मिला रक्तरंजित शव

फैन ने शोएब से कहा- 'दीपिका से करा दो शादी', एक्टर बोले- 'इस जन्म में तो मेरी है और अगले जन्म में...'

महाराष्ट्र: आज इस मामले में छोटा राजन को मिल सकती है सजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -