कांग्रेस लीडर का एक अलग चेहरा, कर देगा आपको हौरान
कांग्रेस लीडर का एक अलग चेहरा, कर देगा आपको हौरान
Share:

नई दिल्ली : यूपीए गर्वनमेंट में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का पदभार संभाल चुकी रेणुका चौधरी की एक फोटो इन दिनों खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर के कारण उनकी जमकर आलोचना हो रही है। यह तस्वीर किसी रेस्टोरेंट की है, जहां रेणुका अपने परिवार के साथ डिनर फरमा रही है और पास में ही एक लड़की खड़ी है।

ये लड़की उनकी नौकरानी है, जो कि उनके घर में बच्चों की देखभाल करती है। रेणुका के इस इंसेंसिटिव व्यवहार के लिए ट्विटर पर उनकी आलोचना शुरु हो गई। लोगों ने इसे मॉर्डन स्लेवरी कहना शुरु कर दिया। अब तक इसे 2000 से अधिक बार रीट्वीट किया जा चुका है। ऋषि बागरी नाम के एक यूजर ने लिखा- अगर आप लिटिल गर्ल को अपना बच्चा समझते हुए खाना नहीं खिला सकते तो प्लीज उसे रेस्टोरेंट लेकर न जाएं।

शंखना ने लिखा कि- डियर रेणुका चौधरी, अगर आप अपनी नौकरानी को साथ खाना नहीं खिला सकतीं तो उसे अपने बच्चों की देखभाल के लिए साथ लेकर न जाएं। एक अन्य यूजर का कहना है कि कांग्रेस और वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्टर रहीं रेणुका चौधरी का ये असली चेहरा है। अपनी मेड के साथ गुलामों जैसा बर्ताव शर्मनाक है।

इससे पहले भी वो विवादों में रह चुकी है। बीते वर्ष भी दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 45 मिनट देरी से टेक ऑफ, क्यों कि चौधरी शॉपिंग में बिजी थी। इस साल गरमाए अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के मामले में भी उन्होने अजीब बयान दिया। संसद में डिफेंस मिनिस्टर इस मुद्दे पर अपना जवाब दे रहे थे। तभी रेणुका ने साफ कह दिया- ऐसा नहीं चलेगा। हम सात बजे के बाद नहीं बैठ सकते। टाइम लीमिट खत्म होने के 10 मिनट पहले ही कांग्रेस मेंबर्स वॉकआउट कर गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -