'चीन-राहुल गांधी को जोड़ने वाला बयान संसद के रिकॉर्ड से हटाओ..', लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से कांग्रेस की मांग
'चीन-राहुल गांधी को जोड़ने वाला बयान संसद के रिकॉर्ड से हटाओ..', लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से कांग्रेस की मांग
Share:

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने औपचारिक रूप से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा की गई टिप्पणियों को हटाने की मांग की है। दरअसल, कांग्रेस की मांग दुबे के उस बयान को लेकर है, जो हाल ही में लोकसभा सांसद के रूप में बहाल हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) के हालिया प्रकाशित लेख से उजागर हुए चीनी प्रोपेगेंडा अभियान से जोड़ता है। सदन के अध्यक्ष ओम बिड़ला को संबोधित एक पत्र में, चौधरी ने जोर देकर कहा कि दुबे की टिप्पणियों को आधिकारिक संसदीय रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस के पत्र में कहा गया है कि, "उन्होंने (दुबे ने) कांग्रेस पार्टी और सदन के सदस्य राहुल गांधी के खिलाफ बिना कोई नोटिस दिए, अध्यक्ष की अनुमति के बिना ही अपमानजनक और मानहानिकारक आरोप लगाए।" बता दें कि, 5 अगस्त को प्रकाशित NYT की एक जांच में "बड़े पैमाने पर वित्त पोषित प्रचार अभियान का खुलासा हुआ था, जो दुनिया भर में चीन का बचाव करता है और उसके प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ाता है, यह काम चीन के पैसों से भारत में भी चलता है। NYT रिपोर्ट अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम को इस पहल के पीछे एक प्रमुख फाइनेंसर के रूप में बताती है, जिसमें समाचार प्लेटफ़ॉर्म न्यूज़क्लिक (Newsclick) को वित्त पोषित करने में संलिप्तता है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख का हवाला देते हुए भारतीय मीडिया आउटलेट्स में संभावित चीनी फंडिंग की घुसपैठ के बारे में चिंता व्यक्त की। दुबे ने इस प्रचार अभियान और राहुल गांधी के बीच संबंध निकालने की भी दलीलें दी। दुबे ने द न्यू के निष्कर्षों का हवाला देते हुए कहा कि, 'राहुल गांधी की नफ़रत की दुकान पर चीनी सामान बेचा जा रहा है, न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक दिलचस्प रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमे बताया गया है कि न्यूज़क्लिक जैसे संगठनों को प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए लगभग 38 करोड़ रुपए मिले हैं।" 

भारत में कुछ लोग उनके 'सेल्समैन' बने: अनुराग ठाकुर

इस बीच, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जब केंद्रीय एजेंसियों द्वारा न्यूज़क्लिक की जांच की गई, तो कांग्रेस और अन्य दल प्रोपेगेंडा चैनल के समर्थन में आ गए थे। ठाकुर ने प्रेस वार्ता में कहा कि, "2021 में, हमने न्यूज़क्लिक का भंडाफोड़ करते हुए बताया था कि कैसे विदेशी प्रोपेगेंडा भारत के खिलाफ है। इस भारत विरोधी अभियान में, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके समर्थन में उतर आए थे, चीनी कंपनियां मुगल नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से न्यूज़क्लिक को फंडिंग कर रही थीं लेकिन उनके सेल्समैन (कांग्रेस के सन्दर्भ में) कुछ थे भारत के लोग, जो उनके समर्थन में आए थे जब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। 

कांग्रेस ने की विशाल जनसभा, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे पीसीसी चीफ कमलनाथ

संसद में गूंजा 'चीन-कांग्रेस' के गुप्त रिश्तों का मुद्दा, 2008 में हुई थी एक सीक्रेट डील, क्या वाकई दोनों 'भारत' के खिलाफ ?

दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड के पास लगी आग, मरीजों का हुआ ये हाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -