ब्राज़ील में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 21 लोगों की मौत, कई लापता
ब्राज़ील में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 21 लोगों की मौत, कई लापता
Share:

नई दिल्ली: ब्राजील में निरंतर हो रही बारिश की वजह से आई बाढ़ से 21 लोगों की मौत हो गई है। इस बाढ़ ने के साओ पाओलो और रियो डि जेनेरो भीषण तबाही मचाई है। कई घर बर्बाद हो गए हैं। साओ पाओलो में 32 लोगों के लापता होने की भी जानकारी मिली है। हाल में ही आए तेज तूफान की वजह से कुछ घंटों में ही भारी बारिश ने तबाही मचा दी। साओ पाओलो के दक्षिणी तट और रियो डी जेनेरो में यह बर्बादी स्‍पष्‍ट देखी जा सकती है।

अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ और भूस्खलन से तटीय शहर सैंटोस, साओ विसेंटा और गुआरुजा बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं, वहीं साओ पाओलो में मंगलवार को कम से कम 16 लोगों की जान चले गई है। इन पीड़ितों में से एक राहतकर्मी था जो भूस्खलन में मारा गया था। साओ पाओलो के गवर्नर जोआओ डोरिया ने ट्विट करते हुए लिखा कि, 'इस आपदा से प्रभावित लोगों के साथ हूं।' भूस्‍खलन और पेड़ों के गिरने से अनेकों हाइवे जाम हो गए हैं। यह प्राकृतिक आपदा तब सियासी मुद्दा बन गई जब रियो में शहर के मेयर मार्सेलो क्रिवेल्‍ला ने बाढ़ के लिए वहां के लोगों को दोषी ठहरा दिया।

उन्‍होंने एक प्रेस वार्ता में कहा कि लोग कूड़ा पर्वतीय इलाकों में फेंकते हैं। प्रेस वार्ता के बीच में क्रिवेल्‍ला के चेहरे पर कीचड़ फेंका गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 65 वर्षीय रियो निवासी इवोन कार्डोसो ने कहा कि, 'मेरे रसोई घर, बाथरूम, बेडरूम हर जगह पर गंदा पानी भर चुका है। साओ पाओलो के करीबी मिनास गेराइस में इसी वर्ष जनवरी में भारी बारिश के कारण 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

16 वर्षीय शैफाली वर्मा ने हासिल किया बड़ा मुकाम, महिला टी 20 रैंकिंग में शीर्ष पर आया नाम

तालिबान के समक्ष अफ़ग़ानिस्तान ने रखी मुश्किल शर्त, पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

कोरोना से अमेरिका में हाहाकार, अब तक 9 की मौत, कई बीमार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -