लेट मिला वीजा फिर भी समय से वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने पहुंचे श्रीकांत
लेट मिला वीजा फिर भी समय से वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने पहुंचे श्रीकांत
Share:

देश के नंबर एक शटलर किदांबी श्रीकांत के स्पेन में शुरू होने जा रही वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलने का रास्ता आखिरकार साफ़ हो चुका है। उन्होंने आयोजकों के दबाव पर अंतिम क्षणों में स्पेनिश दूतावास की ओर से वीजा भी जारी कर चुके है। श्रीकांत स्पेन पहुंच भी चुके हैं और वहां उनकी RT PCR रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई है।

विश्व नंबर 14 श्रीकांत के पास स्पेन का वीजा नहीं था। इंडोनेशिया में  वर्ल्ड टूर फाइनल्स समाप्त होने के उपरांत पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन, सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी जैसे शटलर सीधे वहां से स्पेन के लिए रवाना हुए, जबकि श्रीकांत को वीजा लगवाने के लिए वापस इंडिया के लिए रवाना होना पड़ा था। लेकिन चैंपियनशिप शुरू होने से 4 दिन पूर्व तक उन्हें वीजा नहीं मिल पाया था। 

आयोजकों ने जिसके उपरांत दूतावास पर जबरदस्त दबाव बनाया तब उन्हें वीजा दे दिया गया। वीजा लगने के 3 घंटे के अंदर ही श्रीकांत को स्पेन के लिए रवाना किया गया। हालांकि उनके फीजियो शिवालेंका और इंडोनेशियाई कोच ड्वी क्रिस्टयावन स्पेन  नहीं पहुंच सके। क्रिस्टयावन की जगह डबल्स कोच अरुण विष्णु को भेजा गया।

सीनियर नेशनल हॉकी: ओडिशा, महाराष्ट्र, बंगाल यूपी ने दर्ज की बड़ी जीत

UFC 269 में जूलियाना पेना ने कर दिया अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर, जानिए...?

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में बिना गोलकीपर के पहुंची पाक की हॉकी टीम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -