कांग्रेस में वापस लौटीं आप की बागी विधायक अलका लांबा, कहा- गर्व महसूस कर रही हूं
कांग्रेस में वापस लौटीं आप की बागी विधायक अलका लांबा, कहा- गर्व महसूस कर रही हूं
Share:

नई दिल्ली: पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली के चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर विधानसभा पहुंची अलका लांबा शनिवार को कांग्रेस में वापस लौट आईं हैं। कांग्रेस के पार्टी मामलों के दिल्ली के प्रभारी पी सी चाको की उपस्थिति में लाम्बा ने पार्टी की सदस्यता ली है। 

कांग्रेस की छात्र यूनिट भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से सियासत शुरू करने वाली लाम्बा 2015 में आप में शामिल हुई और चांदनी चौक से विधायक निर्वाचित हुईं थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी देते हुए कहा कि आज कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंच कर पी सी चाको, जिला चांदनी चौक अध्यक्ष उस्मान जी, जिला आदर्श नगर अध्यक्ष जिंदलजी तथा अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मैं कांग्रेस का सदस्य बनने पर गर्व महसूस कर रही हूं।'

आपको बता दें कि लांबा ने पिछले महीने उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई थी और सोनिया गांधी के सामने अपना पक्ष रखने के बाद वह पार्टी में वापस आ गईं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आप और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दल मिलकर एक दूसरों को कवर दे रहे हैं, महिला सुरक्षा के वादे पर दिल्ली की जनता ने इन दोनों को सत्ता सौपी.. लेकिन छह साल बाद भी दिल्ली बेहाल।

जापान में तबाही मचाने आ रहा है हेगिबिस तूफान, जा सकती है सैकड़ों लोगों की जान

प्रधानमंत्री के मुरीद हुई तमिलनाडु की जनता, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #DontGoBackModi

कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर के PA ने की ख़ुदकुशी, आयकर विभाग ने मारा था छापा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -