नोटों के चलन से बाहर होने का असर RBI वेबसाईट पर
नोटों के चलन से बाहर होने का असर RBI वेबसाईट पर
Share:

नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा 500 रूपए के और 1000 रूपए के नोटों को चलन से बाहर करने के नियम को मंगलवार की आधी रात से लागू कर दिए जाने के बाद से ही लोगों में हड़कंप मच गया है। लोग बाजारों में अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए 500 रूपए लेकर उसे खर्च करने निकल पड़े थे। आज भी बड़े पैमाने पर लोगों द्वारा 500 रूपए और 1000 रूपए खर्च कर विभिन्न आशंकाओं से राहत पाने का प्रयास किया गया है।

मगर इसी बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया की वेबसाईट कल रात्रि से ही डाउन हो गई है। दरअसल वेबसईट काफी धीमी गति से चल रही है। इसे लेकर कई तरह के कारण माने जा रहे है। कुछ लोग इस वेबसाईट पर जाकर अधिक से अधिक जानकारी लेने में जुटे हैं मगर वेबसाईट के धीमी गति से चलने से लोगों को परेशानी हो रही है।

इस वेबसाईट को लेकर लोगों का रूझान बढ़ने की संभावना है। लोगों के बीच नई करेंसी के चलन को लेकर कई तरह की अफवाह फैल गई है, जिसमें करीब 2 हजार रूपए के नोट में नैनो जीपीएस चिप अर्थात एनजीसी लगा होगा। हालांकि इस मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा पुष्ठि नहीं की गई है और इसे केवल अफवाह माना गया है। RBI द्वारा 500 रूपए और 2000 रूपए के नोट्स को लेकर विशेष ग्राफिक जारी कर दिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -