शादी के बंधन में बंधने को तैयार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, इस दिन करेंगे सगाई
शादी के बंधन में बंधने को तैयार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, इस दिन करेंगे सगाई
Share:

दक्षिण भारतीय जगत के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों ख़बरों में बने हुए हैं। उनका और उनकी गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को आधिकारिक नहीं किया। मगर दोनों को हैदराबाद में साथ में दिवाली मनाते हुए तथा वेकेशन पर साथ में जाते देखा गया है। इसी बीच खबर आ रही हैं कि विजय जल्द ही रश्मिका के साथ सगाई करने वाले हैं। 

हालिया एक रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फरवरी के दूसरे सप्ताह में सगाई कर लेंगे। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें, विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के साथ दक्षिण भारतीय जगत की दो फिल्मों- 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में काम किया है। 

रश्मिका मंदाना की 'एनिमल' ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में रश्मिका के साथ रणबीर कपूर एवं बॉबी देओल भी थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से लगभग 800 करोड़ रुपये की कमाई की है। रश्मिका की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह इस समय अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अतिरिक्त उनकी 'रेनबो', 'द गर्लफ्रेंड' और 'चावा' भी पाइपलाइन में हैं। वहीं विजय देवरकोंडा जल्द ही परसुराम पेटला की 'फैमिली स्टार' और डायरेक्टर गौतम तिन्नानुरी की 'वीडी 12' में दिखाई देंगे।

'तुम छोटे हो, TV के बंदे हो', इंडस्ट्री में हो रहे भेदभाव पर बोली श्वेता तिवारी

फिर उड़ी मलाइका-अर्जुन के ब्रेकअप की ख़बरें, जानिए क्यों?

'12वीं फेल' देख रो पड़ी कंगना रनौत, पोस्ट शेयर कर कही ये खास बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -