मौत की सज़ा पाकर फूट पड़ा रेप और हत्या का दोषी
मौत की सज़ा पाकर फूट पड़ा रेप और हत्या का दोषी
Share:

मुंबई : मुंबई सेशंस कोर्ट ने ईस्टर अनुहया बलात्कार और हत्या के प्रकरण में दोषी चंद्रभान सनाप को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इस तरह का फैसला रेयरेस्ट आॅफ रेयर केस के तहत दिया गया है। उल्लेखनीय है कि ईस्टर अनुहया हैदराबाद निवासी थी। यह टीसीएस में कार्य करती थी। मुंबई में कंजुमार्ग क्षेत्र में 5 जनवरी 2014 को उसके साथ बलात्कार की वारदात हुई वारदात के बाद आरोपी ने उसकी हत्या भी कर दी। दरअसल आरोपी ने नृशंस तरीके से अनुहया की हत्या कर दी। 

मिली जानकारी के अनुसार अनुहया क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के बाद मुंबई वापस लौटी थी। वह मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंची थी। ऐसे में उसे एक युवक चंद्रभान मिला। जिसने अपना परिचय कैब चालक के रूप में दिया। जब किराया तय होने के बाद अनुहया स्टेशन से निकली तो चंद्रभान एक मोटरसाईकिल के साथ खड़ा था। ऐसे में अनुहया ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। अनुहया को एक घंटे तक कोई वाहन नहीं मिला। 

दूसरी ओर उसके मोबाईल में बैलेंस भी नहीं था। ऐसे में वह आरोपी चंद्रभान की मोटरसाईकिल पर बैठ गई कुछ दूर जाने के बाद आरोपी ने इस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पैट्रोल समाप्त होने की बात कहकर बाईक रोक दी। जब अनुहया जाने लगी तो वह उसे घसीटते हुए झाडि़यों में ले गया और उसके साथ बलात्कार कर दिया। बलात्कार करने के बाद उसने अनुहया का सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इस दौरान उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। आरोपी ने उसके शव को जलाने का प्रयास भी किया। 

पुलिस ने अपनी जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज और मोबाईल फोन रिकाॅर्ड को जांचा। जांच के दौरान पुलिस को अनुहया का मोबाईल सिग्नल भांडुप में मिला। खोजबीन के बीच पुलिस द्वारा अनुहया का अधजला शव बरामद किया गया। जांच के बाद पुलिस ने चंद्रभान को 3 मार्च को पकड़ लिया।

इस मामले में न्यायाधीश रूशाली जोशी ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह रेयरेस्ट आॅफ द रेयर प्रकरण है। इस निर्णय के बाद दोषी चंद्रभान सनाप फूट - फूटकर रोने लगा। उसने अपने द्वारा अपराध न करने और फंसाने की बात कही। उसने कहा कि उसे मौत की सज़ा मिलने की उम्मीद नहीं थी। इस सज़ा पर अनुहया के रिश्तेदार अरूण कुमार ने खुशी जताई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -