विदेश ले जाने का झांसा देकर करता था यौन शोषण, हुआ गिरफ्तार
विदेश ले जाने का झांसा देकर करता था यौन शोषण, हुआ गिरफ्तार
Share:

गाजियाबाद। युवतियों को शादी के बाद विदेश जाने का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को विजयनगर पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपी करीब डेढ़ साल से युवती का यौन शोषण कर रहा था। शादी के नाम पर परिजनों से 6 लाख रुपये भी हड़प लिए थे। आरोपी दसवीं फेल है और 21 बार विदेश यात्रा कर चुका है। वह पूर्व में ऑस्ट्रेलिया की युवती को यहां लाकर भी शादी कर चुका है।

एसपी सिटी सलमान ताज पाटिल के मुताबिक हिरासत में लिया गया आरोपी हरियाणा के अंबाला कैंट का रहने वाला है जिसका नाम 32 वर्षीय इकबाल सिह उर्फ जैली कंग है। वह अंग्रेजी, पंजाबी व हिदी भाषा अच्छी तरह से बोलता है और दसवीं फेल है। वह अब तक 21 देशों की यात्रा कर चुका है। उसकी पहली शादी 2008 में पंजाब निवासी युवती हरदीप कौर से हुई थी। हरदीप छात्रा थी और उसके स्टूडेंट वीजा पर इकबाल उसके साथ ऑस्ट्रेलिया चला गया, यहां हरदीप पढ़ाई करने लगी और इकबाल एक मॉल में नौकरी। मॉल में एक ऑस्ट्रेलिया की युवती नोयाल एलिजाबेथ हेलीडे से इकबाल का प्रेम-प्रसंग हो गया और इसके बाद वह दो साल पहले वह वापस भारत ले आया।

हरदीप से तलाक ले कर उसने नोयाल को भारत बुलाया और उससे शादी कर ली। इसके बाद वह नोयाल के साथ ऑस्ट्रेलिया गया लेकिन यहां उसकी शादी को उम्र के किसी मैटर की वजह से अमान्य कर दिया गया। वहां से वह वापस लौटा और दिल्ली में टैक्सी चलाने लगा। ट्रैक्सी में उसकी मुलाकात विजयनगर निवासी महिला से हुई तो उसने खुद को एनआरआई बताया। दोनों में दोस्ती हो गई तो महिला उसे अपने घर लेकर आई। इकबाल को अपनी रिश्तेदार युवती से मिलवाया। इकबाल ने किराये के मकान के लिए कहा तो महिला ने पड़ोस में मकान दिला दिया।

यहां इकबाल का प्रेम-प्रसंग युवती से हो गया। वह युवती को शादी व विदेश जाने का झांसा देकर पिछले करीब डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहा था। युवती के परिजन भी उसके प्रभाव में आ गए और इकबाल ने उनसे छह लाख रुपए हड़प लिए। इकबाल की लगातार बात ऑस्ट्रेलिया में नोयाल के साथ भी हो रही थी। एक दिन युवती को इकबाल पर शक हुआ तो उसने इकबाल के मोबाइल फोन से नोयाल का नंबर लेकर फोन पर बात की। नोयाल ने युवती को इकबाल के बारे में सारी जानकारी दे दी। युवती ने परिजनों को बताया और थाने पहुंचकर इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -