लड़की को अगवा कर दो दिनों तक दुष्कर्म, विरोध करने पर करता था ये हाल
लड़की को अगवा कर दो दिनों तक दुष्कर्म, विरोध करने पर करता था ये हाल
Share:

बिहार/ पटना : बिहार में सुशासन का ढोल पीटकर जिस नितीश कुमार ने सत्ता हांसिल की अब उसी बिहार में लडकियां और महिला सुरक्षित नही है। जी हां सुशासन बाबू के राज्य में एक ऐसा चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसने प्रदेश की प्रशासन व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। एक लड़की को दिनदहाड़े अगवा कर दो दिन तक हवस का शिकार बनाया गया।

जब लड़की ने इसका विरोध किया तो बलात्कार पर आमदा वहशी दरिंदे ने मुंह में कपडा ठूंस दिया। पीड़ित लड़की पर जुल्म की इंतेहा यही खत्म नही हुई। जब उसने अपने ऊपर बीती घिनोनी करतूत के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की तो गांव के लोगो ने उसका साथ देने की बजाय पंचायत बैठाकर मामला रफा दफा करने की बात कह दी। लेकिन लड़की ने अपने ऊपर हुए जुल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आखिर पुलिस को भी लड़की के हौंसले के खिलाफ हार मानकर शिकायत दर्ज़ करना पड़ी।

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला यह मामला मुजफ्फरपुर के मुशहरी इलाके का है। पीडि़त लड़की के मुताबिक जब वह स्कूल जा रही थी तभी अनमोल नाम के एक शख्स ने उसे अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर लेजाकर उसके साथ दो दिन तक बलात्कार किया। इस मामले में पहले तो पुलिस ने केस दर्ज़ नही किया लेकिन जब पीड़ित लड़की ने इस अपने साथ हुई घिनोनी करतूत के बारे में विद्रोह करना नही छोड़ा तो आखिर में पुलिस को केस दर्ज़ कर्ज ही पड़ा।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -