दलित किशोरी को बंधक बनाकर 24 घंटे तक किया बलात्कार
दलित किशोरी को बंधक बनाकर 24 घंटे तक किया बलात्कार
Share:

पीलीभीत : उत्तरप्रदेश में अपराधियो का साम्राज्य इस कदर बढ़ गया है कि अब अगर अब महिलाएं और लडकिया शौच करने के लिए अपने घर से बाहर भी निकले तो उन्हें हवस का शिकार बना लिया जाता है। पहले से घात लगाए हवस के प्यासे दरिंदे मौका मिलते ही अकेली लड़कियो और महिलाओ को दबोच लेते है और फिर हवस का घिनोना खेल खेलते है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के पीलीभीत की कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक वहशी दरिंदे ने किशोरी को बंधक बना लिया। उसके हाथ पैर बांध दिए। मुंह में कपडा भी ढुंस दिया और फिर कई घंटो तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक दलित परिवार की एक किशोरी शौच करने के लिए घर से कुछ दूर गन्ने के खेत के पास गई थी। तभी वहां पहले से घात लगाए गांव के ही एक शख्स ने उसे दबोच लिया और बल प्रयोग करके उसे बंधक बना लिया। लड़की को बंधक बनाए जाने के बाद फिर घंटो तक चला हवस घिनोना खेल। हवस पर आमदा वहशी दरिंदे ने किशोरी के साथ करीब 24 घंटो तक बलात्कार किया। जब दरिंदगी की हद को किशोरी सहन नही सकी तो वह बेहोश होकर गई। पीड़ित लड़की की हालात को बिगड़ता देख आरोपी उसे वही छोड़कर भाग निकला। होश आने पर जैसे तैसे खुद को संभालते हुए किशोरी अपने घर पहुची और घटना की जानकारी दी।

मामला पुलिस थाने पंहुचा जहां पुलिस ने केस दर्ज़ करने के बजाय उल्टा आरोपियों के साथ समझोते का दवाब बनाया। पुलिस की तरफ से निराशा हाथ लग लगने के बाद इंसाफ की आस लिए पीड़ित परिवार ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी मनुराज के नर्देश के बाद मामले में केस दर्ज़ किया गया। केस दर्ज़ करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -