विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय युवकों ने किया बलात्कार का प्रयास
विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय युवकों ने किया बलात्कार का प्रयास
Share:

पुष्कर : पुष्कर में स्थित अजयपाल मंदिर के समीप विदेशी पर्यटक से ही रेप की कोशिश की गई। दरअसल स्थानीय लड़कों द्वारा इस तरह का प्रयास किया गया है। जब एक युवक साथी को बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी धुनाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार विदेशी युगलों के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी। इस बात की पुष्टि क्षेत्र के एसपी नितिनदीप ने की है।

एसपी नितिनदीप ने बताया कि आरोपी युवक विदेशी युगलों के साथ छेड़छाड कर रहे थे। जब एक युवक सैलानियों को बचाने गया तो उसकी पिटाई कर दी गई। पिटाई से घायल हुए युवक चिकित्सालय में भर्ती हैं। वह डरा हुआ है। हालांकि अभी आरोपियों पर किसी भी प्रकार का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। पीडि़तों द्वारा इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा रहा है।

कहा जा रहा है कि महिला विदेशी सैलानी स्पेन की ही थीं। मिली जानकारी के अनुसार  पुष्कर में ये विदेशी पर्यटक बाईक पर घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान इन युवकों पर हमला कर दिया गया। महिला के कपड़े फाड़ दिए गए। जब उन्हें बचाने का प्रयास किया गया तो युवकों ने पत्थर फैंक दिया। जिससे सैलानियों को चोट पहुंची। पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह का प्रकरण दर्ज नहीं किया जाता है तो पुलिस द्वारा जांच की जाएगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -