रैंप वॉक के दौरान रणवीर सिंह ने दिखाए संस्कार, वीडियो देख गदगद हुए फैंस
रैंप वॉक के दौरान रणवीर सिंह ने दिखाए संस्कार, वीडियो देख गदगद हुए फैंस
Share:

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आजकल अपने एक फोटोशूट के चलते सुर्ख़ियों में हैं। हालाँकि अब इन सभी के बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जी दरअसल रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के लिए रैंप वॉक किया और स्टेज पर रणवीर ने कुछ ऐसा कि एक बार फिर वो चर्चा में आ गए हैं। जी दरअसल बीती रात मनीष मल्होत्रा के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साथ में रैंप वॉक किया। इस दौरान रणवीर और दीपिका देसी अवतार में नजर आए, वहीं साथ में दोनों को देखकर उनके फैन्स भी काफी खुश हो गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस समय पूरे सोशल मीडिया पर रणवीर- दीपिका के फोटोज- वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। हालाँकि स्टेज पर रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। जी दरअसल शो के दौरान रणवीर सिंह की मां भी मौजूद थीं और जब रणवीर स्टेज पर आए तो अपनी मां के पास गए और उनके पैर छूते हुए उनसे आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होंने मां को प्यार से किस भी किया। अब इस समय मां के पैर छूते रणवीर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ रणवीर सिंह के विवादित फोटोज पर काफी बवाल देखने को मिल रहा है।

अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की ब्रिकी आदि) 293, 509 और आई एक्ट की धाराओं के साथ एफआईआर दर्ज की गई है। इसी के साथ इंदौर से बीते दिनों एक वीडियो सामने आया था, जहां रणवीर सिंह के लिए एक एनजीओ कपड़े जमा कर रहा था। काम के बारे में बात करें तो जल्द रणवीर सिंह सर्कस, बैजू बावरा, तख्त, सिंबा 2, अन्नियन रीमेक के साथ ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएँगे।

अचानक रणबीर-श्रद्धा की फिल्म के सेट पर लगी आग, एक की मौत!

एक और बड़ा झटका! 37 साल के इस मशहूर अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा

बड़ा खुलासा: पाकिस्तानी से 5 करोड़ रुपए लेकर CAA के खिलाफ प्रोटेस्ट में शामिल हुईं थीं दीपिका पादुकोण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -