मुंबई पुलिस कमिश्नर की बेटी की शादी में रणवीर ने दिखाया अपना अलग अंदाज़
मुंबई पुलिस कमिश्नर की बेटी की शादी में रणवीर ने दिखाया अपना अलग अंदाज़
Share:

मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर (Vivek Phansalkar) की बेटी मैत्रेयी फणसालकर के विवाह में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इस दौरान सलमान खान (Salman Khan) से लेकर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जैसे बी-टाउन के बड़े सितारे शादी में रगं जमाते हुए  दिखाई दिए। मैत्रेयी फणसालकर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी है। इन तस्वीर में सलमान खान और रणवीर सिंह के अलावा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी दिखाई दे रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलमान खान जहां ब्लैक कलर का सूट पहनकर विवेक फणसालकर की बेटी की शादी में पहुंचे थे तो वहीं रणवीर सिंह ने इस शादी में भी अपना अतरंगी अंदाज भी दिखा दिया है। 

मैत्रेयी फणसालकर के विवाह में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ग्रीन कलर का फ्लोरल प्रिंटिड ब्लेजर, साथ ही पिंक कलर की प्रिंटिड पैंट पहनकर पहुंचे थे। विवेक फणसालकर की बेटी की शादी में रणवीर सिंह ने खूब गर्दा भी उड़ा दिया है, उन्होंने अपने डांस और अंदाज से लोगों के होश उड़ा दिए। इस तस्वीर में रणवीर सिंह स्टेज पर चढ़कर कुछ गुनगुनाते दिखाई दे रहे है। रणवीर सिंह की यह तस्वीर उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने रेड कलर की साड़ी पहनकर मैत्रेयी फणसालकर की शादी में ग्रैंड एंट्री ली। फोटोज में शिल्पा बेहद ही ग्लैमरस दिख रही है। तस्वीर में शिल्पा पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर और उनके परिवार के साथ स्टेज पर फोटो खिंचवाती हुई दिखाई दे रही है।

VIDEO! सबके सामने पत्नी ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन ने कर दी ऐसी हरकत, हुए ट्रोल

'कुत्ते' से आउट हुआ अर्जुन का नया लुक

पठान के बाद डंकी पर मचा बवाल, जानिए क्या है मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -