प्रियंका है खिचड़ी और दीपिका बिरयानी : रणवीर सिंह
प्रियंका है खिचड़ी और दीपिका बिरयानी : रणवीर सिंह
Share:

मुंबई : बॉलीवुड के बिंदास अभिनेता रणवीर सिंह हमेशा दर्शको का मन जीतने में लगे रहते है. बता दे रणवीर हमेशा लोगों का मनोरंजन करने के मामले में पीछे नहीं हटते. रणवीर फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी की तैयारी में व्यस्त हैं. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी उनके साथ साथ नज़र आएंगी. रणवीर ने इन दोनों हसीनाओं के लिए कुछ अजीब सा कॉमेंट किया है, जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे.

एक इंटरव्यू में रणवीर से फिल्म बाजीराव मस्तानी में दो-दो हसीनाओं से रोमांस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि काशी (प्रियंका) अच्छी वाइफ और मस्तानी (दीपिका) सम्मोहित करने वाली अभिनेत्री है, यह दोनों अभिनेत्री अलग-अलग किरदार में हैं. एक सीधी और घरेलू है तो दूसरी इससे ठीक उलट है. एक खिचड़ी है तो दूसरी बिरयानी! हालांकि, साथ में उन्होंने यह भी कहा, "तड़के वाली खिचड़ी". यह बात कहकर रणवीर सिंह इन दिनी काफी सुर्ख़ियो में है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -