दिवाली पर बनाए ऐसी छोटी-छोटी रंगोली कि देखने वाला करता रहे तारीफ़
दिवाली पर बनाए ऐसी छोटी-छोटी रंगोली कि देखने वाला करता रहे तारीफ़
Share:

दिवाली का पर्व आने वाला है। जी हाँ, इस पर्व को आने में बहुत कम समय बचा है। वैसे दिवाली के त्योहार से पहले ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई करना शुरू कर देते हैं। जी हाँ और कई लोग अपने घरों को डेकोरेट करते हैं। इसके अलावा लोग अपने घरों में रंगोली भी बनाते हैं। हालाँकि कुछ लोग रंगोली बनाना तो चाहते हैं लेकिन उन्हें इसे बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वैसे अगर आपको भी चिंता है तो रंगोली बनाने को लेकर आप बिल्कुल चिंता ना करें।

ऐसा इसलिए क्योंकि हम आपके लिए रंगोली के ऐसे डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप आसानी से अपने घरों में बना सकते हैं। जी दरअसल कई बार हम अपने घर के बीचो-बीच रंगोली बना देते हैं। जिससे लोगों के बार-बार आने जाने पर रंगोली खराब हो जाता है। हालाँकि रंगोली को खराब होने से बचाने के लिए आप घर के कोने में छोटे आकार की रंगोली बना सकते हैं। इसी के साथ छोटे आकार की रंगोली बनाए, जो देखने में तो सुंदर लगती ही है और तो और इसे बनाना भी आसान है।

दिवाली से पहले घर में बनाए कोकोनट लड्डू

आप सभी को यह भी बता दें कि फर्श की साइड में आप पत्तों के बेल वाला डिजाइन भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक के ऊपर एक 3 रंग के गोले बनाकर उन्हें पत्ती का आकार देना है। जी हाँ और आप अपने पसंद के अनुसार किसी भी रंग का चुनाव कर सकते हैं। रंगोली बनाने के बाद आप इसे पेंट ब्रश से फिनिशिंग या फाइनल टच भी दे सकते हैं।

इसके अलावा आप अलग-अलग डिजाइन की रंगोली को बड़ी आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आप छोटी रंगोली ही बनाएं। जी हाँ और आप अलग-अलग रंग के फूल बनाकर उनके बीच में किसी और रंग से एक छोटा सा सर्कल बना दें। वहीँ अगर आप चाहें तो छोटे-छोटे सर्कल को जोड़कर भी एक सर्कल बना सकते हैं, क्योंकि यह रंगोली देखने में भी काफी अच्छी लगती है।

आज से शुरू हो गया कार्तिक महीना, भूल से भी ना करें ये काम

दिल्ली वालों को 'दिवाली गिफ्ट', रेस्टोरेंट से लेकर मेडिकल शॉप्स तक खुले रहेंगे 24 घंटे

10 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक का महीना, भूल से भी ना करें ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -