आज से शुरू हो गया कार्तिक महीना, भूल से भी ना करें ये काम
आज से शुरू हो गया कार्तिक महीना, भूल से भी ना करें ये काम
Share:

आज 10 अक्‍टूबर से कार्तिक महीना शुरू हो चुका है। जी हाँ और भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी के प्रिय महीने में विशेष पूजा, अनुष्‍ठान, स्‍नान और दान करने से पाप नष्‍ट होते हैं। इसी के साथ ही जीवन में खूब सुख और समृद्धि बढ़ती है। कहा जाता है कार्तिक मास में पूजा करने से कई लाभ मिलते हैं। इसी महीने में करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली जैसे अहम व्रत-त्‍योहार भी मनाए जाते हैं, जी हाँ और इसलिए धर्म-पुराणों में कार्तिक मास को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका जरूर पालन करना चाहिए। इसी के साथ ही कुछ कामों को वर्जित बताया गया है इसलिए ये काम नहीं करने चाहिए वरना मां लक्ष्‍मी नाराज होकर कंगाल कर सकती है।   आज हम आपको बताते हैं क्या काम कार्तिक के महीने में नहीं करने चाहिए।

- कार्तिक मास में स्‍नान, दान, पूजा-पाठ, भोजन और दिनचर्या को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।  

- कार्तिक मास में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। अपनी इंद्रियों पर संयम रखना चाहिए और गलत विचार भी मन में नहीं आने देना चाहिए।  

- कार्तिक महीने में देर तक नहीं सोना चाहिए बल्कि ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्‍नान करना चाहिए।  

- कार्तिक मास में लहसुन, प्‍याज, मांस-मटन जैसी तामसिक चीजें नहीं खाना चाहिए।
- कार्तिक महीने में सात्विक भोजन ही करना चाहिए। वरना माता लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं।

- कार्तिक मास में जमीन में सोना चाहिए।

- कार्तिक मास में घर में तामसिक चीजें लाना भी वर्जित बताया गया है और इससे मां लक्ष्‍मी घर से चली जाती हैं और उनका जाना जीवन में गरीबी लाता है।  

- कार्तिक मास में किसी महिला का अपमान न करें। हालाँकि कभी भी स्त्री का अपमान करने से मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं।

दिल्ली वालों को 'दिवाली गिफ्ट', रेस्टोरेंट से लेकर मेडिकल शॉप्स तक खुले रहेंगे 24 घंटे

10 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक का महीना, भूल से भी ना करें ये काम

शहनाज गिल के घर आया फ़ोन, दिवाली से पहले जान से मारने की मिली धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -