परदादा बनेंगे रणबीर
परदादा बनेंगे रणबीर
Share:

फिल्मी दुनिया में कपूर खानदान का अपना दबदबा है। इस समय  बॉलीवुड में कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी काबिज है। इस चौथी पीढ़ी के चिराग रणबीर कपूर एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में देकर लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। अब वह अपने परदादा बनने की  चाह रखते हैं। 

इन दिनों रणबीर कपूर अपनी फिल्म संजू को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त का किरदार अदा किया है। रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह पीरियड ड्रामा फिल्म में काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह मुगल—ए—आजम  में जिस तरह उनके परदादा पृथ्वी राज कपूर ने दमदार भूमिका अदा की थी, उस तरह का काम करना चाहते हैं। मुगल—ए—आज में पृथ्वी राज  कपूर ने अकबर की भूमिका अदा की थी। रणबीर कपूर ने बताया कि वह मुगल—ए—आजम जैसे ही ​एक विषय पर फिल्म करने वाले हैं। अभी इसे लेकर बातचीत चल रही है और अगर सबकुछ ठीक रहा, तो वह अपने परदादा की तरह कोई अमर किरदार निभाएंगे। हालांकि अभी रणबीर ने यह नहीं बताया कि वह फिल्म कौन सी है। रणबीर ने कहा कि वह पीरियड ड्रामा फिल्म करने के इच्छुक हैं। अभी तक उन्होंने ऐसी कोई फिल्म नहीं की है।

बता दें कि रणबीर इन दिनों संजू फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह यशराज  फिल्म्स की शमशेरा करेंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो 19वीं सदी के बैकड्रॉप पर आधारित है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। शमशेरा में संजय दत्त भी भूमिका निभाएंगे। 

SANJU : सामने आया करिश्मा का माधुरी लुक, ऐसे साथ रहते थे संजू बाबा और माधुरी दीक्षित

कैटरीना के लिए अपनी जान देने को भी तैयार थे रणबीर कपूर, फिर हुआ था ऐसा

दबंग खान पर खूब बरसे रणबीर कपूर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -