झारखंड के नए गवर्नर होंगे रमेश बैस, 7 बार लगातार लोकसभा संसद रहने का बना चुके हैं रिकॉर्ड
झारखंड के नए गवर्नर होंगे रमेश बैस, 7 बार लगातार लोकसभा संसद रहने का बना चुके हैं रिकॉर्ड
Share:

रांची: रमेश बैस को झारखंड का नया गवर्नर बनाया गया है। वे वर्तमान गवर्नर द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे। रमेश बैस अभी त्रिपुरा के गवर्नर पद पर आसीन हैं। बता दें कि छत्‍तीसगढ़ के मूल निवासी रमेश बैस रायपुर से लोकसभा सदस्‍य रहे हैं। उन्होंने छत्‍तीसगढ़ से निरंतर सात बार सांसद बनने का रिकॉर्ड बनाया था। दो अगस्‍त 1947 को जन्‍मे बैस केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं। जुलाई 2019 में वे त्रिपुरा के राज्‍यपाल नियुक्त किए गए थे।

बता दें कि रमेश बैस, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पर्यावरण व वन राज्‍य मंत्री रह चुके हैं। रमेश झारखंड के 10वें राज्‍यपाल नियुक्त किए गए हैं। वहीं, 18 मई 2015 को झारखंड की गवर्नर नियुक्त की गईं द्रौपदी मुर्मू भी छत्‍तीसगढ़ की ही रहने वालीं हैं। झारखंड की पहली महिला गवर्नर बनने का गौरव द्राैपदी मुर्मू को प्राप्त है। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा विधानसभा में रायरंगपुर से MLA रह चुकी हैं। वे राज्‍य कैबिनेट में भी मंत्री रह चुकी हैं। 

बता दें कि मोदी कैबिनेट में आज या कल बड़ा फेरबदल हो सकता है. मोदी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार है. सूत्रों के अनुसार, इस बार मोदी कैबिनेट में लगभग 20 नए चेहरों को जगह मिल सकती है. जबकि मौजूदा मंत्रिमंडल से कुछ लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इसकी शुरुआत थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का गवर्नर बनाकर कर दी गई है.

जब शराब की दुकानें खुल सकती हैं तो मंदिर क्यों नहीं ? केजरीवाल सरकार से प्रशासकों का सवाल

कर्नाटक के राज्यपाल बने थावरचंद गहलोत, राष्ट्रपति ने बदले 8 राज्यों के गवर्नर

लक्षद्वीप ने केरल के आठ एलडीएफ सांसदों को प्रवेश से किया वंचित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -