रमन सरकार का कैबिनेट विस्तार आज
रमन सरकार का कैबिनेट विस्तार आज
Share:

रायपुर : रमन सिंह सरकार आज अपने कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है। यह सरकार के इस कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार होगा। यही नहीं शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 17 मई को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह से भेंट की। इस दौरान उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को अपने मंत्रिमंडल विस्तारीकरण की जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार रमन को कैबिनेट विस्तार की अनुमति मिल चुकी है। मामले को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रमुख धर्मलाल कौशी ने मंत्रियों, पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। इस दौरान कैबिनेट विस्तार को फायनल टच दिया गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैबिनेट विस्तार कितने नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

यही नहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस तरह का आंकड़ा तीन मंत्रियों से अधिक नहीं होगा। हालांकि यह तो शपथग्रहण समारोह के दौरान ही सामने आ पाएगा कि अंतिम तौर पर कितने मंत्रियों ने शपथ ली है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मुख्यमंत्री रमनसिंह के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद भाजपा की प्रदेश सरकार राज्य के विकास कार्यों में लग गई है तो दूसरी ओर सरकार अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है। संभावना है कि राज्य सरकार कुछ और विभागों में इजाफा कर सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -