शादी के 11 साल बाद पिता बने राम चरण, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म
शादी के 11 साल बाद पिता बने राम चरण, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता राम चरण के घर किलकारियां गूंजी है। उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने नन्ही परी को जन्म दिया है। पिछली रात राम चरण को अपनी पत्नी और पेरेंट्स के साथ हैदराबाद के हॉस्पिटल में एंट्री लेते हुए देखा गया था। तभी से प्रशंसक खुशखबरी की प्रतीक्षा कर रहे थे।

फाइनली उपासना एवं रामचरण ने प्रशंसकों को खुशखबरी दे दी है। हॉस्पिटल की तरफ से ये खुशखबरी शेयर की गई है। हॉस्पिटल के मेडिकल बुलेटिन में लिखा है- मिस उपासना कामिनेनी एवं राम चरण को 20 जून 2023 को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल जुबली हिल्स में एक बेटी हुई है। हॉस्पिटल की ओर से बताया गया कि मां और बच्चा स्वस्थ हैं। जैसे ही ये खुशखबरी सामने आई प्रशंसक एवं स्टार्स कपल को ढेरों बधाई देने लगे।

रामचरण एवं उपासना ने 2022 दिसंबर में प्रशंसकों के साथ खुशखबरी शेयर की थी। कपल का ये पहला बच्चा है। शादी के 11 वर्ष पश्चात् कपल के घर खुशियां आई हैं। 14 जून 2012 को उनकी शादी हुई थी। उपासना ने एग्स फ्रीज कराए थे। उपासना अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं। उन्हें पता था वो मां बनने में समय लेंगी। करियर के बेस्ट फेज में आकर उन्होंने बच्चा प्लान किया। राम चरण दक्षिण भारतीय फिल्म के बड़े स्टार हैं। वहीं उनकी पत्नी उपासना एंटरप्रेन्योर हैं। दोनों की जोड़ी मेड फॉर ईच अदर लगती है।

बिग बॉस OTT से आई बड़ी खबर, पुनीत सुपरस्टार के बाद कटा एक और कंटेस्टेंट का पत्ता!

आखिर क्यों सनी लियोनी के सामने आ गया सलमान खान को इतना गुस्सा? सामने आया VIDEO

शहनाज गिल की इन तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -