राज्यसभा दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित
राज्यसभा दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित
Share:

नई दिल्ली : बीते दिनों मानसून सत्र के दौरान संसद में जमकर हंगामा हुआ और दोनों ही सदन स्थगित होते रहे लेकिन एक बार फिर आज जब राज्यसभा में कार्रवाई प्रारंभ हुई तो इस मसले पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान कांग्रेस द्वारा भाजपा को ललित मोदी गेट कांड के साथ व्यापमं. पर घेरने की पूरी तैयारी की गई।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के इस्तीफे की मांग की। सदन में जमकर हंगामा होता रहा। सभापति बार बार सदस्यों को चुप करने का आदेश देते रहे लेकिन सदस्य सभापति की बात सुनने को तैयार नहीं थे।

विरोध का शोर बढ़ता देख सदन को दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा का सदन आज फिर से हंगामाखेज रहा। इस दौरान केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे की मांग एक बार फिर उठाई गई।

यही नहीं सदन में व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले का उल्लेख होते ही सदन विरोधी नारों से गूंज उठा और हर ओर इस्तीफा दो इस्तीफा दो का शोर होने लगा। जब विरोध अधिक बढ़ गया तो सदन को दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -