आतंक से लड़ने के लिए बने राष्ट्रीय सुरक्षा प्रशासनिक सेवा विभाग
आतंक से लड़ने के लिए बने राष्ट्रीय सुरक्षा प्रशासनिक सेवा विभाग
Share:

नई दिल्ली : केंद्र सरकार आतंकी हमले रोकने के प्रति बेहद गंभीर है। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू - कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा द्वारा दिए गए सुरक्षा के सुझावों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि आतंकवाद और दूसरे राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों का सामना करने हेतु राष्ट्रीय सुरक्षा प्रशासनिक सेवा का गठन किया जाना आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्यपाल के इस तरह के सुझाव को एक सही फोरम पर रखा जाएगा। महामहिम राज्यपाल एनएन वोहरा एनआईए के 7 वें स्थापना दिवस में भागीदारी करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार आतंकवाद और अन्य मसलों को लेकर उन्होंने सुझाव दिया है कि इस तरह के मामलों का सामना करने के लिए अलग मंत्रालय का गठन करना होगा। उनके द्वारा कहा गया कि राज्य सरकारों को इस बात के लिए पसोपेश में नहीं आना चाहिए कि इस तरह के मामलों की जांच एनआईए करे या फिर पुलिस।

वोहरा द्वारा कहा गया कि सुरक्षा का मुद्दा बेहद गंभीर है। एनएन वोहरा ने एनआईए के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के ही सौा लगे सीमावर्ती क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ की क्षमताऐं सीमित हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय सीमा सहित 200 से 250 किलोमीटर से ज़्यादा लंबी सीमा की सुरक्षा नहीं कर सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -