रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय पेरिस यात्रा के लिए आज होंगे रवाना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय पेरिस यात्रा के लिए आज होंगे रवाना
Share:

नई दिल्लीः केंद्रीय रक्षा मंत्री और दिग्गज भाजपा नेता राजनाथ सिंह पहला राफेल लड़ाकू विमान स्वीकार करने के लिए आज तीन दिन की यात्रा पर पेरिस के लिए रवाना होंगे। सिंह दशहरा और भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर इस लड़ाकू विमान को स्वीकार करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को बोर्डेक्स के मेरीगनैस सबअर्ब पर पहला राफेल लड़ाकू विमान हासिल करने के बाद रक्षा मंत्री शस्त्रपूजा करेंगे। पूजा करने के बाद वह विमान में उड़ान भरेंगे। राजनाथ सिंह दशहरा के अवसर पर मंगलवार को पेरिस में पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करने के बाद शस्त्र पूजा करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि दहशरे के दिन ही फ्रांसीसी पोर्ट बोर्डेक्स पर सिंह पहला राफेल विमान स्वीकार करेंगे।

उन्होंने बताया कि पूजा करने के बाद सिंह राफेल में उड़ान भर उसका अनुभव भी लेंगे। सिंह वर्षों से शस्त्र पूजा करते आ रहे हैं। गृहमंत्री रहते हुए भी वह शस्त्र पूजा करते थे। शस्त्र पूजा में अस्त्र-शस्त्र की पूजा की जाती है। देश के विभिन्न हिस्सों में यह दशहरा उत्सव का हिस्सा है। कल यानि मंगलवार की सुबह बोर्डेक्स के लिए रवाना होने से पहले सिंह पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से मिलेंगे। दोनों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

रक्षा मंत्री को राफेल सौंपने का कार्यक्रम पेरिस से करीब 590 किलोमीटर दूर विमान की निर्माता कंपनी दसाल्ट एविएशन के संयंत्र में है। 36 विमानों में से पहला विमान रक्षा मंत्री को मंगलवार को ही मिल जाएगा मगर चार विमानों की पहली खेप अगले वर्ष मई में भारत पहुंचेगी। बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव में राफेल बड़ा मुद्दा बना था। हालांकि नतीजों में सत्ताधारी बीजेपी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। 

मिशन 2022 में जुटी कांग्रेस, यूपी में घर तलाश रही प्रियंका गाँधी

चीन सीमा पर इन तोपों की तैनाती करेगी भारतीय सेना

बर्फबारी के बीच गरबा करते नज़र आए सेना के जवान, वायरल हुआ वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -