'माफ़ी मांगो..', ब्रिटेन में विवादित बयान देकर घिरे राहुल गांधी, राजनाथ-पियूष गोयल ने जमकर सुनाया
'माफ़ी मांगो..', ब्रिटेन में विवादित बयान देकर घिरे राहुल गांधी, राजनाथ-पियूष गोयल ने जमकर सुनाया
Share:

नई दिल्ली: लंदन में दिए अपने एक भाषण में भारत में लोकतंत्र खत्म होने का इल्जाम लगाने वाले कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी संसद में घिरते नज़र आ रहे हैं। आज संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण शुरु हुआ, तो राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल जैसे वरिष्ठ नेताओं ने जमकर निशाना साधा। दोनों ही नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को लंदन में भारत को बदनाम करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस सदन के सदस्य राहुल गांधी ने लंदन में देश को बदनाम किया। मेरी मांग है कि सदन के सभी सदस्य उनकी निंदा करें और वे सदन के समक्ष आकर माफी मांगें।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में राहुल गांधी के विवादित बयानों को लेकर उनपर निशाना साधा। गोयल ने कहा कि, 'विपक्ष का एक बड़ा नेता विदेश जाता है और भारत के लोकतंत्र पर प्रहार करता है। उस नेता ने भारत और संसद का तिरस्कार किया है। भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और सदन में सांसद बोल सकते हैं। राहुल गांधी को सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए।' वहीं, पीयूष गोयल के भाषण के दौरान सदन में विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया।

इतना ही नहीं लोकसभा में तो विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर 2 बजे तक के लिए कार्यवाही ही स्थगित कर दी गई। साथ ही राज्यसभा को भी स्थगित करना पड़ा है। पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्षी दल का एक नेता विदेश में जाकर अनाप शनाप बातें करता है। वह भारत की संसद, मीडिया, न्यायपालिका और सेना पर इल्जाम लगाते हैं। उन्होंने पूरे विश्व में भारत के लोकतंत्र का अपमान किया है। उन्हें इस पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र पर खतरे की बात करते हैं। मगर यह खतरा तब हुआ, जब भारत के लोगों के अधिकार निलंबित कर दिए गए। यह 1975 में तब हुआ था, जब इमरजेंसी लगा दी गई थी। इन लोगों को बताना चाहिए कि यह किसने किया था। 

विदेशी धरती से भारतीय लोकतंत्र का अपमान ! पीएम मोदी ने पहली बार राहुल गांधी को दिया जवाब

'झारखंड में हुआ हज़ारों करोड़ का शराब घोटाला, CBI जांच हो..', पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी का दावा

कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद भाजपा का दामन थाम सकते हैं पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -