मास्क ना पहनने वालों पर सख्त हुई राजस्थान पुलिस, काटा ढाई लाख लोगों का चालान
मास्क ना पहनने वालों पर सख्त हुई राजस्थान पुलिस, काटा ढाई लाख लोगों का चालान
Share:

जयपुर: राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अब पुलिस प्रशासन भी और अधिक अलर्ट हो गया है। महामारी नियम का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वाले के खिलाफ अब राजस्थान पुलिस तेजी से एक्शन ले रही है। राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने पर 2 लाख 54 हजार, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 12 हजार 640, शारीरिक दूरी नहीं रखने पर 3 लाख 91 हजार 181 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं।

महानिदेशक पुलिस अपराध श्री एम एल लाठर ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूबे में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 6 लाख 60 हजार से अधिक लोगों का चालान कर 9 करोड 72 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है। निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर 3 हजार 651 FIR दर्ज की गईं हैं। 

इन FIR के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस ने अब तक 8 हजार 78 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 9 लाख 34 हजार 609 वाहनों का चालान एवं 1 लाख 66 हजार 15 वाहनों को जब्त किया गया एवं लगभग 16 करोड़ 94 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

जबरदस्त उछाल के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, रिलायंस रहा टॉप गेनर

परेश रावल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के चेयरमैन

घर पर ही शूटर्स को अभ्यास के लिए उपलब्ध कराएंगे उपकरण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -