जबरदस्त उछाल के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, रिलायंस रहा टॉप गेनर
जबरदस्त उछाल के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, रिलायंस रहा टॉप गेनर
Share:

मुंबई: आज भारतीय शेयर बाजार में अच्छा ख़ासा उछाल देखे को मिला। BSE का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 646.40 अंक या 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,840.32 अंक पर बंद हुआ। वहीं NSE के 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 171.25 अंक या 1.52 प्रतिशत 11,449.25 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर टाॅप गेनर रहा ।

रिलायंस के शेयरों में 7 प्रतिशत से अधिक का उछाल दर्ज किया गया। आज दोपहर के कारोबार के बाद रिलायंस का बाजार मूल्य बढ़कर 14,66,589.53 करोड़ रुपये हो गया है। बुधवार को कंपनी ने अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक के साथ साझेदारी का ऐलान किया था। रिलायंस ने 7,500 रुपये में इसके 1.75 फीसद शेयर खरीदे हैं। RIL के शेयर 8.45 फीसद तक उछल कर रिकाॅर्ड ऊंचाई तक पहुंच गए।BSE में RIL के एक शेयर का भाव 2,343.90 रुपये हो गया है। NSE में एक शेयर की कीमत 8.49 फीसद की बढ़त के साथ 2,344.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। यह अब तक का सबसे अधिक है। इसके बाद गेनर लिस्ट में एशियन पेंट्स, AXIS बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर शामिल रहे।

दूसरी तरफ टाटा स्टील, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, HDFC बैंक और टाइटन के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारियों का कहना था कि घरेलू शेयर बाजार में RIL के नेतृत्व में तेजी के साथ कारोबार हुआ। शंघाई और हांगकांग के शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए जबकि सियोल और टोक्यो के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। 

बिना दस्तावेज़ के भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड, यहाँ जानिए आसान तरीके

200 अरब डॉलर की कंपनी बनी रिलायंस, 15 लाख करोड़ के करीब पहुंचा मार्केट कैपिटल

रुपये के लेनदेन के चलते व्यापारी का हुआ मर्डर, जानिए पूरा मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -