गाय का बलात्कार कर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल.. जुबेर और चुन्ना गिरफ्तार
गाय का बलात्कार कर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल.. जुबेर और चुन्ना गिरफ्तार
Share:

जयपुर: राजस्थान के भिवाड़ी में एक गाय/बछिया के साथ दुष्कर्म किए जाने का घिनोना मामला सामने आया है। यहाँ आरोपियों ने बछिया के साथ बलात्कार करने के बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोमवार (14 फरवरी 2022) को मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जुबेर और मोहम्मद चुन्ना को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, वारिस और तालीम की तलाश जारी है।

 

मामला राजस्थान के भिवाड़ी जिले के चुहड़पुर का है। यहाँ सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक एक गाय के साथ बलात्कार कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक गाय के मुँह पर पैर रखकर खड़ा हुआ है और दूसरा उसके साथ बलात्कार कर रहा है। वहीँ, उनका एक साथी इस घिनौनी वारदात का वीडियो बना रहा था। यह घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

जाँच में पता चला कि घटना चौपानकी थाना क्षेत्र का है। इस मामले को लेकर ASP विपिन शर्मा ने जानकारी दी है कि चुहड़पुर निवासी फतेह मोहम्मद ने चार लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। इसमें चुहड़पुर के निवासी आसम का 21 वर्षीय बेटा जुबेर, महबूब का बेटा चुन्ना, वारिस और तालीम को नामजद आरोपित बनाया गया है। भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि मामला सामने आते ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में दो गिरफ्तारी भी हुई है, जबकि बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।

87 वर्षीय बुजुर्ग महिला का बलात्कार करने वाला स्वीपर गिरफ्तार, 7 माह से बिस्तर पर है महिला

चोरों ने घर में घुसकर नौकरानी के हाथ पैर बांधे, वकील की पत्नी की हत्या

असम: हैलाकांडी में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोप में किशोर गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -