कांग्रेस के खिलाफ हुए मुसलमान, पार्टी जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुस्लिम युवक ने दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला
कांग्रेस के खिलाफ हुए मुसलमान, पार्टी जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुस्लिम युवक ने दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला
Share:

जयपुर: राजस्थान के अलवर में 300 वर्ष प्राचीन मंदिर तोड़े जाने के मामले में भड़काऊ भाषण देने को लेकर मुस्लिमों के एक समूह ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा पर FIR दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का नाम साहून बताया गया है। शिकायत में कहा गया है कि अलवर में मंदिर ध्वस्त किए जाने की घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ है और इसका मुस्लिमों से कोई वास्ता नहीं है। आरोप में यह भी कहा गया है कि कांग्रेस नेता मिश्रा घटनाक्रम से परिचित थे और वह मंदिर का दौरा कर चुके थे। शिकायत में मंदिर गिराए जाने की घटना कांग्रेस द्वारा साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने की साजिश करार दिया गया है।

मीडिया से बात करते हुए एक मुस्लिम युवक ने कहा कि, 'राजगढ़ में मंदिर गिराए जाने के लिए पूरी तरह से कांग्रेस ही जिम्मेदार है। इसके पीछे कांग्रेस के एक MLA का हाथ है। इस मामले से हम मुस्लिमों का कोई लेना-देना नहीं है। यह कांग्रेस सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों की हरकत है।' इसी दौरान एक अन्य मुस्लिम युवक ने कहा कि, 'अलवर शुरू से शांति और भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है। यहाँ कभी दंगा-फसाद नहीं हुआ। वो (कांग्रेस) इसीलिए परेशान हैं कि यहाँ ऐसा (दंगा) हो क्यों नहीं रहा? उन्हें दंगों के बिना सियासी लाभ कैसे मिलेगा? उनकी आवश्यकता किसी को भी नहीं है। यह सब इसीलिए किया जा रहा है।'

बता दें कि शिकायतकर्ता साहून पहले खुद भी कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। राजगढ़ में मंदिर गिराए जाने की घटना के बाद उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। साहून ने कहा कि, 'कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने एक असंवैधानिक बयान दिया है। अपने बयान से उन्होंने लोगों को उकसाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मस्जिद से दो कंकड़ भी हटाकर देखे, पता लग जाएगा। यदि इसके बाद किसी धर्मस्थल पर कोई विवाद हुआ तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?'

साहून की शिकायत पर अलवर के सदर थाना प्रभारी ने कहा है कि, 'प्राप्त शिकायत की जाँच की जाएगी। जाँच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।' योगेश मिश्रा का विवादित बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। उस वीडियो में उनके बयान के बाद कांग्रेस पार्टी के शेष कार्यकर्ता उनका माईक छीनने का प्रयास करते नज़र आए थे। विरोध बढ़ता देख कांग्रेस नेता योगेश मिश्रा ने अपने बयान पर दुःख व्यक्त किया है। अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि, 'मैं ब्राह्मण कुल में जन्मा एक हिन्दू हूँ और मुझे मेरे धर्म पर प्रहार बर्दाश्त नहीं है। फिर भी यदि मेरे शब्दों से किसी को पीड़ा पहुँची हो तो मैं उस पर दुःख व्यक्त करता हूँ।' वहीं, मिश्रा ने भाजपा को मंदिर गिराए जाने का दोषी ठहराया है।

कुमारस्वामी ने हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में विरोध किया, अजय देवगन पर 'हास्यास्पद व्यवहार' का आरोप लगाया

BHU की दीवारों किसने लिखे 'कश्मीर तो झांकी है, पूरा भारत बाकी है' और 'ब्राह्मणों की कब्र खुदेगी' जैसे नारे ?

राजीव गाँधी के कातिल को रिहा क्यों न किया जाए ? केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट का सवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -