बेबुनियाद हैं सभी आरोप - वैभव गहलोत
बेबुनियाद हैं सभी आरोप - वैभव गहलोत
Share:

जयपुर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र ने अपने उपर लगाए गए भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी से सवाल कर सबूत पेश करने को कहा गया है उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री वैभव गेहलोत पर हाल ही में भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वैभव गहलोत की उन कंपनियों और उनके संचालकों के नाम सामने लाए जाऐं जिनमें शेयरों को चालीस हजार रूपयों में बेचे जाने की बात सामने आई हो। मिली जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल आरोप लगाने का मौका तलाश रहे हैं। वे गहलोत पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

मामले को लेकर कहा गया है कि एक कंपनी के 100 रूपए के शेयर को चालीस हजार रूपए में बेचे जाने की बात सामने आई है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। यही नहीं इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि यदि श्री परनामी ऐसी कंपनियां जिनके शेयर महंगे दाम पर बेचे गए हैं उनका और उनके संचालकों का नाम बता देंगे तो वे इन शेयरों से प्राप्त राशि को मु ख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवा दूंगा।

उन्होंने कहा कि उनकी तो केवल एक ही कंपनी है जो सनलाईट कार रेंटल्स प्राईवेट लिमिटेड के तौर पर कार्य करती है। उन्होंने रतनकांत शर्मा से करीब 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से करीब 13 लाख रूपए का लोग लिया था। इस बारे में संबंधित जानकारी आयकर विभाग के पास मौजूद है इसलिए इस मसले से जुड़े सभी आरोप निराधार हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -