रात को 2 बजे तक इंतज़ार करती रही सजी-धजी दुल्हन, लेकिन बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा... जानें पूरा मामला
रात को 2 बजे तक इंतज़ार करती रही सजी-धजी दुल्हन, लेकिन बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा... जानें पूरा मामला
Share:

जयपुर: 21वीं सदी में भी दहेज प्रथा एक अभिशाप बनी हुई है। हमारी संस्कृति में जहाँ एक और बेटियों को देवी का रूप माना जाता है, वहीं कुछ लालची लोग अब भी बेटियों को दहेज की दूकान समझते हैं। ताजा मामला राजस्थान के भरतपुर से प्रकाश में आया है। भरतपुर के एक मैरिज होम में बीती रात 2 बजे तक दुल्हन बनी लड़की दूल्हे की प्रतीक्षा करती रही, मगर बारात नहीं पहुंची। 

इंतजार करते-करते शादी की खुशियां आंसुओं में तब्दील हो गईं और दुल्हन व उसकी मां रोने लगे। लड़की के पिता और भाई दूल्हे को बुलाने और मनाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, किन्तु दहेज के लालची लड़के के पिता ने 11 लाख रुपए की डिमांड करते हुए बारात लाने के लिए शर्त लगा दी। मैरिज हॉल में सजी-धजी दुल्हन दूल्हे की प्रतीक्षा में बैठी रही और बैंड बाजे वाले व पंडित भी फेरों का इंतजार करते रहे। इंतजार के बाद भी जब दूल्हे के पिता से बात नहीं बनी, तो लड़की के पिता ने मथुरा गेट पुलिस थाने में दहेज को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

दरअसल, मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित STC हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल महेश चंद की पुत्री खुशबू की शादी प्रिंस नगर निवासी कुशल कुमार के साथ तय हुई थी। एक स्थानीय मैरिज हॉल में बीती रात शादी होनी थी और शादी के लिए लड़की दूल्हे की प्रतीक्षा करती रही, मगर रात 2 बजे तक बारात नहीं आई। लड़का और उसके पिता दहेज में 11 लाख रुपए लेकर ही शादी करने की जिद पर अड़े रहे। अब मथुरा के थाना इलाके में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सरकार के खिलाफ झूठी अफवाह फैला रहा था पत्रकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैरतअंगेज! जिन्होंने जन्म दिया उन्ही को बेटे ने उतारा मौत के घाट, फिर वहीं बनाकर खाया खाना

चोरी का अनोखा मामला! करोड़ों के बनाए फर्जी बिल, पोल खुलते ही सामने आया ये बड़ा सच

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -