राजस्थान: अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ
राजस्थान: अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ
Share:

जयपुर: राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है. मंत्रिमंडल विस्तार में 23 मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई गई है. राज्यपाल कल्याण सिंह ने नवगठित गहलोत सरकार के 23 मंत्रियों को गोपनियता की शपथ दिलाई है. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी उपस्थित थे.

लोकसभा चुनाव के लिए शरद पवार का बड़ा ऐलान, महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ उतरेगी एनसीपी

इस बार के गहलोत के नए कैबिनेट के लिए 13 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ ग्रह कराई गई हैं, वहीं गहलोत के इस कैबिनेट में 10 विधायकों को राज्य मंत्री भी बनाया गया हैं. राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंत्री पड़ के लिए सबसे पहले बीडी कल्ला, फिर रघु शर्मा, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, भंवर लाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल अंजाना, सालेह मोहम्मद, और गोविंद सिंह डोटासरा ने शपथ ग्रहण की है. 

नितीश सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, फूंक डाली पुरे कैबिनेट की अर्थी

इसके अलावा मंत्री पद की शपथ लेने वालो में ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव, और आरएलडी के सुभाष गर्ग का नाम भी शुमार है. मंत्रिमंडल में लाल चंद, रघु शर्मा, विश्वेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश मीणा, प्रताप सिंह, उदयलाल आंजना, सालेह मोहम्मद, गोविंद डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवर सिंह, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जूली, भजनलाल, राजेन्द्र यादव, सुभाष गर्ग नए चेहरे हैं, जिन्हे शपथ दिलाई गई है. 

खबरें और भी:-

 

आज महाराष्ट्र में शिवसेना निकालेगी महारैली, लोकसभा चुनाव के बारे में हो सकती है बड़ी घोषणा

यशवंत सिन्हा का दावा, अगर उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव हारी भाजपा तो पुरे देश में हारेगी

राजस्थान में आज होगा कैबिनेट का विस्तार, एक महिला और एक मुस्लिम विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -