'प्रताड़ित करते हैं अधिकारी..', ख़ुदकुशी से पहले CRPF जवान ने बनाया Video, मचा हड़कंप
'प्रताड़ित करते हैं अधिकारी..', ख़ुदकुशी से पहले CRPF जवान ने बनाया Video, मचा हड़कंप
Share:

जयपुर: राजस्थान के जोधपुर में CRPF जवान द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जवान नरेश जाट ने मरने से ठीक पहले एक वीडियो भी बनाया था। इसके अलावा जवान के पास से 7 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वीडियो और सुसाइड नोट से अनुमान लगाया जा रहा है कि जवान बहुत तनाव में था। सुसाइड नोट की फोटो नरेश ने अपनी पत्नी को भेजी थी। ताकि, सुसाइड नोट पुलिस तक पहुंच सके। जवान नरेश ने किसी दूसरे नरेश के नाम पर बंदूक निकलवाई और अपने घर ले गया। उसी बंदूक से नरेश ने घर से हवाई गोलीबारी भी की थी। वहीं, नरेश का जो वीडियो सामने आया है, उससे पता चला है कि कुछ लोग उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे वे डिप्रेशन में चल रहे थे।

नरेश ने ख़ुदकुशी से पहले बनाए गए वीडियो में RTC के DIG भूपेंद्र सिंह को लेकर भी टिप्पणी की है। इसके साथ ही अर्जुन और गौरव मनाली को लेकर नरेश ने कहा है कि वे उसे परेशान करते हैं। नरेश ने वीडियो में कहा है कि जब तक ये लोग यहां से नहीं जाएंगे, तब तक यहां कोई सुधार नहीं होगा। नरेश ने कहा कि इस सभी की यातनाओं की वजह से ही वह तनाव में है। वहीं, मीडिया से बात करते हुए नरेश के पिता लिखमाराम ने भावुक होकर CRPF के अधिकारियों से कहा कि, 'मैंने जिंदा बेटा दिया था, आप लोगों के कारण उसका ये हाल हो गया। उसे अब ले जाकर क्या करूं। शहीद होता तो सलामी देकर उसका शव ले लेता।' वहीं, करवड़ के SHO कैलाश दान चारण ने जानकारी दी है कि CRPF के प्रार्थना पत्र पर मर्ग कायम कर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। किन्तु परिजन केस दर्ज करवाने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि, जोधपुर में अपने परिवार को बंधक बनाने वाले CRPF के जवान ने अपने आप को गोली मार ली थी। पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ ने इसकी पुष्टि की थी। जवान ने 18 घंटों तक अपनी पत्नी और बेटी को कमरे में बंधक बना रखा था। साथ ही कई बार उसने बालकनी में आकर हवाई फायर भी किए थे। अधिकारियों ने उसे मनाने का काफी प्रयास किया, मगर वह नहीं माना। मंगलवार को उसने CRPF के IG से बात करने की इच्छा जाहिर की। IG दिल्ली से जोधपुर पहुंचे भी। मगर, उनके पहुंचने से पहले ही जवान ने अपने आप को गोली मार ली।

नया 'जमानत कानून' लाने की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- देश में आज भी अंग्रेज़ों के कानून

केरल: कुन्नूर के RSS दफ्तर पर बम से हमला, बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात

हेडमास्टर को कुर्ता-पजामा में देख कलेक्टर ने किया बुरा बर्ताव, भड़के IAS-IPS ने की कार्यवाही की मांग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -