हेडमास्टर को कुर्ता-पजामा में देख कलेक्टर ने किया बुरा बर्ताव, भड़के IAS-IPS ने की कार्यवाही की मांग
हेडमास्टर को कुर्ता-पजामा में देख कलेक्टर ने किया बुरा बर्ताव, भड़के IAS-IPS ने की कार्यवाही की मांग
Share:

लखीसराय: हेडमास्टर का कुर्ता पजामा पहनना कलेक्टर को इतना बुरा लगा गया कि वह विद्यार्थियों के सामने ही हेडमास्टर से आपत्तिजनक भाषा में बात करने लगे। विद्यार्थियों एवं कैमरे के सामने ही कलेक्टर, हेडमास्टर पर चिल्लाने भी लगे। उनका वेतन रोकने से लेकर सस्पेंड करने तक की बात कर दी। इसका वीडियो वायरल होने के पश्चात् कई IAS और IPS अफसरों ने भी ट्वीट कर कलेक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, बिहार के लखीसराय जिले के कलेक्टर संजय कुमार सिंह, कन्या प्राथमिक विद्यालय बालगुदर का मुआयना करने पहुंचे थे। इसी के चलते विद्यालय के प्रिंसिपल निर्भय कुमार सिंह के पहनावे को देख वह भड़क गए। यहां तक कि उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को फोन मिला दिया। उन्होंने प्रधानाचार्य के पहनावे को 'नेता टाइप' बताया।

वही अब इस वीडियो को निरंतर साझा किया जा रहा है। मामले को लेकर 1985 बैच के IAS अफसर संजीव गुप्ता ने कहा- कोलोनियल मानसिकता के साथ ऐसा असभ्य बर्ताव करना एक सिविल सर्वेंट के लिए निंदनीय एवं अशोभनीय है। भारतीय पहनावे (ना कि काम) के लिए एक अध्यापक की आलोचना की जा रही है। पसीना, गमछा। IIT कानपुर में कुछ अध्यापक एवं हम लोग पजामा/कुर्ता पहना करते थे। इस मामले को मैंने चीफ सेक्रेटरी तक पहुंचा दिया है। कई लोगों ने ऐसे बर्ताव पर निंदा की तथा सख्त कार्यवाही की भी मांग की है। 

VIDEO! टोल प्लाजा वालों से भिड़े 'द ग्रेट खली', बीच सड़क पर जड़ दिया थप्पड़

भारत में कोविड के 13,615 नए मामले, 20 लोगों की मौत

नया 'जमानत कानून' लाने की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- देश में आज भी अंग्रेज़ों के कानून

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -