देश से ज्यादा विदेशों में रहते है पीएम साहब
देश से ज्यादा विदेशों में रहते है पीएम साहब
Share:

मुंबई: मोदी पर हमला बोलते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष  राज ठाकरे ने कहा है कि हमारे पास एक पीएम है और वो देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो देश से ज्यादा विदेशों में रहते है। मौका था मुंबई में आयोजित इंडिया टुडे ग्रुप कॉनक्लेव का।

ठाकरे ने कहा कि हम किस तरह की सरकार चाहते है, जो काम की बजाए हर संभावित चीज पर प्रतिबंध लगाए। उन्होने प्रधानमंत्री पर चुटकी लेते हुए कहा कि मैंने हाल ही में सुना है कि सलमान खान ‘बजरंगी भाईजान’ पार्ट 2 बना रहे हैं और इस सीक्वल फिल्म में वह मोदी को विदेश से भारत लाते हुए दिखाई देंगे। खबरों के मुताबिक, अक्तूबर 2015 तक मोदी 28 बार विदेश भ्रमण पर गए। इसमें अधिकतर उन्होंने एशियाई देशों की यात्रा की जो उनकी ‘पड़ोसी पहले’ और ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’  है।

मोदी के मुंबई अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन की घोषणा पर उन्होने कहा कि सुपरफास्ट ट्रेन को शुरु करके क्या मिलेगा। मुंबई अहमदाबाद ट्रेन की क्या जरूरत है। आखिर अन्य राज्य में इसे क्यों नहीं किया गया? इसका क्या उद्देश्य है? महज गोवा जाइए और ढोकला खाइए और वापस आ जाइए। बस इतना ही।

ठाकरे ने शिवसेना और भाजपा के हालिया गतिरोध पर कहा कि मुख्यमंत्री कहते है, सब ठीक है। अगर ऐसा होता तो शिवसेना के मंत्रियों से पूछने की जरुरत पड़ती। ये दोनो पार्टियाँ ऐसे लड़ रही है, जैसे कोई पति-पत्नी। इससे सरकार सहज रुप से नही चल पा रही है।

उन्होंने कहा कि केवल बीजेपी के लिए ‘अच्छे दिन’ आए हैं। उनके सहयोगी और उनके मंत्री केवल नाराज ही हो रहे हैं। मुंबई में गजल सम्राट गुलाम अली के कार्यक्रम आयोजन पर शिवसेना द्वारा विरोध जताए जाने का समर्थन करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि उनका विरोध एक गायक के तौर पर नहीं किया जा रहा है। लेकिन क्या हमारे कलाकारों को भी पाकिस्तान में वही सम्मान मिलता है जिसके वे हकदार हैं? भारत में प्रतिभा की भरमार है और हमें यहां किसी बाहरी कलाकार की प्रस्तुति की जरूरत नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -