गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले राज कुंद्रा ने शेयर किया था वीडियो, अब फैंस बोले- भाई लिंक दे दे प्लीज...
गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले राज कुंद्रा ने शेयर किया था वीडियो, अब फैंस बोले- भाई लिंक दे दे प्लीज...
Share:

मनोरंजन की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के हस्बैंड एवं लोकपिय बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पिछली रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर पॉर्न मूवीज बनाने तथा उन्हें कुछ ऐप्स पर अपलोड करने का आरोप लग है। मुंबई पुलिस ने कहा कि इस वर्ष फरवरी में मुंबई अपराध शाखा में पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाए जाने का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ये मूवीज बनाकर कुछ ऐप्स के माध्यम से पब्लिश की जाती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)

वही इस केस में मुकदमा दायर करके पुलिस ने अपनी जांच आरम्भ की थी। इसी मामले में राज कुंद्रा का नाम सामने आया है। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। राज ने वीडियो गिरफ्तारी से कुछ ही समय पूर्व सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वही प्रशंसक वीडियो देखने के पश्चात् राज कुंद्रा को पुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। राज कुंद्र के वीडियो पर निरंतर कमेंट आ रहे हैं तथा कभी उनकी प्रशंसा करने वाले प्रशंसक भी अब उनकी आलोचना कर रहे हैं। 

वीडियो में राज कुंद्रा जेम्स बॉन्ड बने दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, ये वीडियो जेम्स बॉन्ड सीरीज का ही है, जिसे ऐडिट किया गया है। जेम्स बॉन्ड के स्थान पर राज कुंद्रा का चेहरा दिखाई दे रहा है तथा वो टैंकर चलाते नजर आ रहे हैं। वैसे वीडियो तो बड़ा ही मजेदार है, मगर प्रशंसक वीडियो से अधिक उनकी गिरफ्तारी पर कमेंट कर रहे हैं। राज ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'ब्लॉक रोड्स अस्थाई है, तुम्हे कोई भी नहीं रोक सकता।' वही इस वीडियो पर राज कुंद्रा को बहुत ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'गिरफ्तार हो गया।' वहीं एक ने लिखा, 'भाई लिंक दे दे प्लीज।' 

MP: धार्मिक स्थलों को लेकर जारी हुए नए दिशा-निर्देश, ईदगाह में नहीं होगी नमाज

सामने आई राज कुंद्रा की व्हाट्सऐप चैट, हुआ हैरतअंगेज खुलासा

मुंबई में बारिश का ऐसा कहर कि खुले गटर में बह गए दो मासूम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -