मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बना रहेगा बारिश का कहर
मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बना रहेगा बारिश का कहर
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में लोगों को बारिश से राहत मिलने के आभाव नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई भागों में 11 जनवरी तक मौसम खराब  रहने वाला है, हालांकि मौसम विभाग ने इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में मौसम साफ होने का अनुमान भी जता चुके है। वहीं ग्वालियर, चंबल , रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के कुछ जिलों में वर्षा होने वाली है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी से प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप और भी तेजी से बढ़ती जा रही है।

शनिवार को पचमढ़ी, खजुराहो और नौगांव में वर्ष हुई जबकि सतना और गुना में बूंदाबांदी भी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई  भागों में हल्की वर्षा होने का अनुमान भी जताया है लेकिन कई भागों में हल्की धूप के साथ मौसम साफ रहा। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा चुका है।

पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में प्रदेश: IMD के अनुसार  पाक के मध्यक्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ हवा के चलते चक्रवात का रूप ले चुका है वहीं पूर्वी राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवात बन चुका है, जिसके चलते दक्षिणी मध्य प्रदेश में एक ट्रफ बन गया है। इन 3 सिस्टम  की वजह से प्रदेश में मौसम खराब है और वर्ष हो रही है। 11 जनवरी के बाद प्रदेश में मौसम साफ होने का अनुमान है।  

VIDEO: शिल्पा शेट्टी ने की ऐसी हरकत की भड़की किरण खेर, बोली- 'तुम इतनी कंजूस हो...'

हैदराबाद में खतरनाक सड़क हादसा, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गई जान

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोरोना, 4 जज हुए संक्रमित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -