राहुल की पूर्व गर्लफ्रेंड सलोनी ने लगाया 25 लाख की ठगी का आरोप...
राहुल की पूर्व गर्लफ्रेंड सलोनी ने लगाया 25 लाख की ठगी का आरोप...
Share:

मुंबई : प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज की मुसीबतें बढ़ती दिख रही है। पहले प्रत्युषा के मौत के मामले में, इसके बाद उन्हीं के वकील द्वारा लगाए गए आरोप और अब उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड ने उन पर ठगी का आरोप लगाया है। राहुल की पूर्व गर्लफ्रेंड सलोनी शर्मा ने पुलिस को बताया कि राहुल ने उससे 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।

सलोनी ने बताया कि राहुल ने उन्हें और उनके पिता को इवेंट कंपनी खोलने के नाम पर धोखा दिया। राहुल पर आरोप लगाते हुए सलोनी ने बताया कि वो पैसों के लिए लड़कियों को फंसाता है। सलोनी ने कहा कि जैसे ही मुझे और मेरे पिता को पता चला कि राहुल और प्रत्युषा शादी करने वाले है, मेरे पिता ने प्रत्युषा के परजनों से मुलाकात की।

मेरे पिता ने उन्हें राहुल की हकीकत भी बताई, लेकिन प्रत्युषा के परिवार वालों ने उस पर यकीन करने से मना कर दिया। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को प्रत्युषा ने आत्म हत्या कर ली थी, जिसके बाद उनके बॉयफ्रेंड राहुल उन्हें अस्पताल लेकर गए और वो उन्हें वहां अकेला छोड़कर भाग गए।

मंगलवार को पुलिस ने राहुल पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया। मुंबई पुलिस ने राहुल पर कई धाराएं लगाई है। प्रत्युषा के परिजनों ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर राहुल पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि राहुल मेरी बेटी को प्रताड़ित करता था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -