मुंबई पहुंचेंगे राहुल, कार्यकर्ताओं को करेंगे संगठित
मुंबई पहुंचेंगे राहुल, कार्यकर्ताओं को करेंगे संगठित
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आने वाले दिनों में मुंबई का दौरा करेंगे। मुंबई में राहुल पार्टी नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। माना जा रहा है कि वे विद्यार्थियों के साथ चर्चा भी कर सकते हैं। कांग्रेस सांसद और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल 15 जनवरी से मुंबई का दो दिवसीय दौरा कर सकते हैं। वे यूरोप यात्रा से रविवार को ही वापस लौटे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। पंजाब में कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापस आने के प्रयास में लगी है।

माना जाता है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं के साथ अपनी भेंट की। इस दौरान पठानकोट के आतंकवादी हमले को लेकर राहुल द्वारा विस्तार से जानकारी ली गई। हालांकि इस मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कहना था कि भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिव स्तर की वार्ता को लेकर निर्णय सरकार के गुण - दोष पर छोड़ दिया जाए।

कांग्रेस द्वारा कहा जाता रहा है कि आतंकवाद और चर्चा साथ-साथ नहीं हो सकते हैं। देश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर ध्यान देने वाले पार्टी नेताओं में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह, मोहन प्रकाश, कांग्रेस प्रचार प्रमुख रणदीप सुरजेवाला, दिल्ली के पार्टी प्रभारी पीसी चाको से मिले। उन्होंने अपनी अनुपस्थिति के तहत देश और पार्टी के अंदर राजनीतिक घटनाक्रम का जायजा लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -