कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए हमेशा तैयार है, जनादेश हासिल कीजिए
कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए हमेशा तैयार है, जनादेश हासिल कीजिए
Share:

नई दिल्ली। कांग्रेस शासित राज्य उतराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने पीएम पर प्रत्यक्ष रुप से निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के प्रति अपने प्यार के कारण पीएम जनादेश को न नकारें।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि मोदीजी सत्ता के प्रति अपने प्यार के कारण जनादेश को नजरअंदाज न करें। आगे राहुल ने लिखा कि कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए हमेशा तैयार है, जनादेश हासिल कीजिए, उनके अधिकारों का हनन मत कीजिए।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र पर हमला करते हुए बयान दिया कि अरुणाचल प्रदेश के बाद उतराखंड में भी राष्ट्रपति शासन लगाकर दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या हुई है। संवैधानिक अधिकारों का हनन हुआ है। मोदी सरकार ने राजधर्म के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

सुरजेवाला ने कहा कि सरकार गिर जाने से कांग्रेस न डिगेगी, न डरेगी और न ही पीछे हटेगी। हम अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करेंगे। कांग्रेस ने कहा कि इस लड़ाई को हम जनता की अदालत में ले जाएंगे। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि हमें विश्वास है कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में बीजेपी दंडित होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -