हर नागरिक का देश है भारत- राहुल
हर नागरिक का देश है भारत- राहुल
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका में हैं। वे यहाॅं पर होने वाले एकेडमिक कार्यक्रमों, सेमिनार्स आदि में भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने अपने एक संबोधन में भारत को लेकर कहा कि, देश में रोजगारों का सृजन एक बड़ी चुनौती है। इसे दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की जरूरत है।

यदि आप लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करना चाहते हैं, तो फिर आपको छोटे और मध्यम श्रेणी के उद्योग को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक व्यक्ति जो भारतीय है वह महत्वपूर्ण है। हमारे देश की 1.3 बिलियन जनसंख्यक हमारी सबसे बड़ी संपदा है, विश्व इसका सम्मान करता है।

कांग्रेस के साथ हर व्यक्ति को इस संपदा की रक्षा करनी होगी। राहुल गांधी ने अप्रत्यक्षतौर पर असहिष्णुता को लेकर कहा कि, हमें यह मानना चाहिए कि, भारत प्रत्येक नागरिक का देश है। हालांकि यह बात कहते हुए उन्होंने असहिष्णुता का उल्लेख नहीं किया लेकिन, माना जा रहा है कि उन्होंने इसी संदर्भ में टिप्पणी की है।

अमित शाह ने की, रघुवरदास सरकार की तारीफ

बढ़ती बेरोजगारी और असहिष्णुता पर राहुल ने जताई चिंता

राहुल गांधी की होशियारी

राहुल को ऋषि कपूर की खरी-खरी...

लोकतंत्र में वंशवाद की बात, उचित नहीं - उपराष्ट्रपति

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -